Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026 Schedule: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल! कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

IPL Schedule Announcement: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2026 का बिगुल बजने ही वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार का आईपीएल अब तक का सबसे बड़ा सीजन होने जा रहा है, जिसमें कुल 84 मैच खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 का आगाज 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला परंपरा के अनुसार पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच होने की संभावना है। बीसीसीआई (BCCI) इस बार शेड्यूल को दो चरणों में जारी करेगा, जिसका मुख्य कारण पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं।

ipl 2026 schedule

IPL 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • टूर्नामेंट की शुरुआत: 28 मार्च 2026
  • प्लेऑफ का आगाज: 26 मई 2026
  • क्वालीफायर 1: 26 मई (बेंगलुरु)
  • एलिमिनेटर: मई का आखिरी हफ्ता (अहमदाबाद - संभावित)
  • क्वालीफायर 2: मई का आखिरी हफ्ता (रायपुर - संभावित)
  • ग्रैंड फिनाले (Final): 31 मई 2026 (बेंगलुरु)

इन शहरों में सजेंगे आईपीएल के मैदान

IPL 2026 के मुकाबले देश के 10 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं। रायपुर को इस बार बड़े प्लेऑफ मैचों की मेजबानी मिलने की उम्मीद है, जिससे छत्तीसगढ़ के फैंस में भारी उत्साह है।

इस बार कई टीमों में प्लेयर्स की अदला-बदली देखने को मिली है, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी जैसे प्लेयर्स लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हैं। आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन होने के नाते जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। हर बार की तरह इस बार भी विराट कोहली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं।

राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले बाहर कराने की बातें सामने आ रही थीं लेकिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की मरम्मत और कलर करने के वीडियो सामने आए हैं, इससे समझा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले जयपुर में ही होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+