इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटते ही दुबई भागी पत्नी बुशरा बीबी की खास सहेली, लगे हैं बड़े आरोप

पिछले साल नवंबर महीने में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर कालू जादू करने के आरोप लगे थे, जब सेना प्रमुख और इमरान खान के बीच रिश्ते काफी खराब होने लगे थे।

इस्लामाबाद, अप्रैल 04: कहावत पुरानी है, लेकिन पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर सटीक बैठ रहे हैं, कि जब जहाज डूबने लगता है, तो सबसे पहले चूहे भागने की कोशिश करते हैं और इमरान खान के साथ भी यही हो रहा है। पाकिस्तान में इमरान खान की कुर्सी जा चुकी है और अब वो सिर्फ 15 दिनों के लिए नाम के प्रधानमंत्री हैं और इस दौरान वो किसी भी तरह का फैसला नहीं ले सकते हैं, लेकिन इस बीच पाकिस्तान में रहकर बड़े बड़े गुल खिलाने वाली उनकी पत्नी की पक्की सहेली पाकिस्तान छोड़कर फरार हो गई है।

बुशरा बीबी की सहेली फरार

बुशरा बीबी की सहेली फरार

पाकिस्तान की पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी की पक्की सहेली फराह खान, प्रधान मंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर नेशनल असेंबली के विघटन के बाद दुबई फरार हो गई हैं। एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फराह के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई अन्य नेताओं ने भी विदेश जाना शुरू कर दिया है। पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, फराह रविवार को दुबई के लिए रवाना हो गईं और इसके पीछे उन्होंने ये दलील दी है, कि उनका पति भी अमीरात राज्य में रहता है। आपको बता दें कि, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनकी सहेली फराह... लगातार पाकिस्तान की राजनीति की केन्द्र में रही हैं और बुशरा बीबी पर कई बार जादू-टोना करने क आरोप लगे हैं। पिछले साल तो ये भी कहा गया, कि बुशरा बीबी पाकिस्तान की सेना पर ही काला जादू कर रही हैं।

फराह खान पर गंभीर आरोप

फराह खान पर गंभीर आरोप

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ-साथ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने हाल ही में कई बार फराह खान का जिक्र किया है और उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं, फराह खा पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए, निवर्तमान प्रधानमंत्री इमरान के करीबी शहबाज गिल ने कहा था कि, मरियम ने बुशरा की दोस्त को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें उनकी आलोचना करने का आधार नहीं मिला था। वहीं, एक टीवी चैनल से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि, उनकी पत्नी और उनकी पत्नी की दोस्त के खिलाफ भी अमेरिका के इशारे पर साजिश की जा रही है और उनका चरित्र हनन किया जा रहा है।

फराह पर आक्रामक विपक्ष

फराह पर आक्रामक विपक्ष

शहबाज गिल के अनुसार, फराह खान ने कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला था और न ही वह पीटीआई की सदस्य थीं। इससे पहले रविवार को कैबिनेट डिवीजन ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें राष्ट्रपति द्वारा नेशनल असेंबली को भंग करने के बाद इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में अधिसूचित किया गया था और अगले 15 दिनों तक... जब तक कि कोई केयरटेकर प्रधानमंत्री नहीं चुना जाता है, तब तक इमरान खान प्रधानमंत्री बने रहेंगे। एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत, राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री को देश के मुख्य कार्यकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन जारी रखने का निर्देश दिया है, जब तक कि कार्यवाहक प्रधान मंत्री की नियुक्ति नहीं हो जाती।

‘काला जादू’ के लिए बुशरा बीबी प्रसिद्ध

‘काला जादू’ के लिए बुशरा बीबी प्रसिद्ध

आपको बता दें कि, पिछले साल नवंबर महीने में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर कालू जादू करने के आरोप लगे थे, जब सेना प्रमुख और इमरान खान के बीच रिश्ते काफी खराब होने लगे थे। उस वक्त पाकिस्तान के ही कुछ पत्रकारों ने दावा किया था कि, इमरान खान की बीवी बुशरा बीवी, जो काला जादू जानने का दावा करती हैं, उन्होंने इमरान खान से कहा था, कि, जब तक चंद्रग्रहण नहीं हो जाए, तब तक उन्हें आईएसआई प्रमुख वाली फाइल पर दस्तखत नहीं करनी है और कई पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि, इसी वजह से इमरान खान ने फाइल पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया और सेना प्रमुख को संदेश दिया कि, वो 20 नवंबर को चंद्रग्रहण के बाद फाइल पर दस्तखत कर देंगे।

5 तांत्रिक किए गये थे गिरफ्तार

5 तांत्रिक किए गये थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि, आईएसआई चीफ की नियुक्ति में देरी करना ही इमरान खान की राजनीति पर भारी पड़ा है। नवंबर 2021 में पाकिस्तानी मीडिया में एक रिपोर्ट आई थी, कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ऊर्फ पिंकी पिरनी ने काला जादू के सहारे सेना प्रमुख जनरल बाजवा को मारने की कोशिश भी की और सेना ने पांच तांत्रिकों को गिरफ्तार भी किया ता, जो एक गुड़िया में सूई चुभो रहे थे। इस वाकये ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के गुस्से को भयंकर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+