कौन हैं Mithun Chakraborty की बेटी और उनके होने वाले दामाद? सगाई के बाद लिपलॉक की फोटो ने मचाई तबाही

Mithun Chakraborty Daughter Engagement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है। खबर है कि एक्टर की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई हैं और फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक कपल को बधाई दे रहे हैं।

दिशानी ने रोमांटिक तस्वीरों के साथ सुनाई खुशखबरी
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मंगेतर माइल्स मैंटजारिस के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए सगाई की जानकारी दी है। तस्वीरों में माइल्स घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरे फोटो में दिशानी चक्रवर्ती अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं जबकि कुछ तस्वीरों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। आखिरी फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

Mithun Chakraborty Daughter

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कपल को दे रहे बधाई

पोस्ट के कैप्शन में दिशानी चक्रवर्ती ने अपने रिश्ते को जिंदगी का सबसे आसान और खूबसूरत फैसला बताया है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शाम 6 बजे Sanchita Ugale ने किया आखिरी पोस्ट, 7.30 बजे हुई मौत, डेढ़ घंटे में क्या हुआ? देखें Video
शाम 6 बजे Sanchita Ugale ने किया आखिरी पोस्ट, 7.30 बजे हुई मौत, डेढ़ घंटे में क्या हुआ? देखें Video

कब होगी शादी दिशानी चक्रवर्ती की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने 6 दिसंबर 2026 को अपनी शादी की तारीख तय की है। सगाई की खबर के साथ ही उनकी वेडिंग डेट भी चर्चा का विषय बन गई है।

कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद माइल्स मैंटजारिस?

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद और दिशानी के मंगेतर माइल्स मैंटजारिस फिल्म और विजुअल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वह स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट के रूप में काम करते हैं। माइल्स लंबे समय से दिशानी के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।

कौन हैं दिशानी चक्रवर्ती और क्या करती हैं?

दिशानी चक्रवर्ती बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं। उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने हॉलीवुड शॉर्ट फिल्मों में काम किया है और राइटिंग व प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही हैं। हाल के वर्षों में दिशानी अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। माइल्स के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता रहा है।

दिशानी और माइल्स की जोड़ी ने मचाई तबाही

-सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं मिथुन चक्रवर्ती के फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दिशानी और माइल्स की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं।

-दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स मैंटजारिस की सगाई ने मिथुन चक्रवर्ती के परिवार में खुशियों की नई वजह दे दी है। अब फैंस को दोनों की दिसंबर 2026 में होने वाली शादी का बेसब्री से इंतजार है। सगाई की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा दी है और ये जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+