Aditi Yadav Vivad: 'शारीरिक हमले की आशंका', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली तिवारी को सपा से क्यों निकाला गया?

Aditi Yadav Vivad: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर हुई भद्दी टिप्पणी का मामला काफी गर्माया हुआ है, प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है तो वहीं अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल ने इस पूरे प्रकरण के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन इस विवादित मसले पर सपा की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने ऐसा बयान दिया जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

दरअसल रोली तिवारी मिश्रा ने एक्स ने लिखा कि ' भाभी जी ( डिंपल यादव) जो आप आज झेल रही हैं , वो हम झेल चुके हैं, आज आपकी बेटी पर बात आई तो आप उबल पड़ीं और जब हमें निशाना बनाया जाता था तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा, माना आपकी बेटी के ख़िलाफ़ बयानवाजी भाजपाई कर रहे हैं पर जो सपाई महिलाओं के ख़िलाफ़ गंदा गंदा लिखते हैं गालियां देते हैं उनके लिए आप कभी क्यों नहीं बोलती ??'

Aditi Yadav Row

इसी के साथ ही उन्होंने डिंपल के बयान का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है और अपनी पोस्ट की सब्जेक्ट लाइन लिखी है- 'कर्मा इज बैक।' रोली तिवारी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

akhilesh yadav

साल 2023 में अखिलेश ने रोली तिवारी मिश्रा को सपा से बाहर किया था

आपको बता दें कि रोली तिवारी मिश्रा कभी सपा की चर्चित प्रवक्ताओं में से एक थीं लेकिन साल 2023 में उन्हें पार्टी से 16 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया क्योंकि उन्होंने उस वक्त खुलकर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध किया था।

Roli Tiwari

'वो बसपा के डीलर और मैं लीडर हूं'

उन्होंने कहा था कि 'वो बसपा के डीलर और मैं लीडर हूं', अखिलेश यादव को उन्हें सपा में जगह नही देनी चाहिए, क्योंकि ये समाजवाद के खिलाफ है। उन्होंने तल्ख अंदाज में उस वक्त कहा था कि 'स्वामी प्रसाद मौर्या मुझे कह रहे हैं कि अगर सपा की सरकार बनी तो वो रामचरितमानस की चौपाइयों को बैन करा देंगे।'

'रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो'

लेकिन 2012 में 'रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो' नारे के साथ अखिलेश यादव यूपी के सीएम बने थे क्या रामचरितमानस के नाम पर वो दोबारा मुख्यमंत्री बन पाएंगे? इसी के बाद पार्टी में कोहराम मचा था और रोली तिवारी मिश्रा को सपा मुखिया अखिलेश ने पार्टी से बाहर कर दिया था।

Roli Tiwari

'वो मुझ पर शारीरिक हमला कर सकते हैं, मेरी दो छोटी बच्चियां हैं'

इसके कुछ वक्त बाद जब यूपी में योगी सरकार की वापसी हुई थी तो उन्होंने सीएम से ये कहकर मदद की गुहार लगाई थी कि 'श्रीरामचरितमानस का मैने समर्थन किया इसलिए कुछ अराजक तत्व के लोग मुझ पर सोशल मीडिया पर काफी हमलवार हैं और इसलिए मुझे लगता है कि वो मुझ पर शारीरिक हमला कर सकते हैं, मेरी दो छोटी बच्चियां हैं और पति बॉर्डर पर तैनात हैं।' उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी, पीएमओ, सीएम योगी, योगी दफ्तर, यूपी डीजीपी और यूपी पुलिस को भी टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई थी।

Aditi Yadav

'अदिति यादव 7 करोड़ लेकर मुस्लिम दोस्त संग भाग गई'

आपको बता दें कि 9 जून को एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें कहा गया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति घर से 7 करोड़ रुपये चुराकर अपने 'मुस्लिम दोस्त लामिदी' के साथ नाइजीरिया भाग गई',जो कि पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद टिप्पणी थी, जिसे कि सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। हालांकि इस मामले में तथाकथित लोगों के खिलाफ केस फाइल कर लिया गया है लेकिन इस बात को लेकर बयानबाजी नहीं रूक रही।

Aditi Yadav Vivad

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

इस विवादित और बकवास पोस्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात की घोर निंदा करते हुए कहा कि 'दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि बेटी तो बेटी होती है और बेटी के साथ गलत करने वालों को छोड़ा नहीं जा सकता।'

Aditi Yadav Vivad
यह पढ़ें: Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
यह पढ़ें: Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
यह पढ़ें: Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
यह पढ़ें: Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+