Deepti Sharma Record: एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर दीप्ति शर्मा? फिर दिखेगा फिरकी का जादू

Deepti Sharma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करने के मोड़ पर खड़ी हैं। बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप 2026 के पहले ही मैच में घातक गेंदबाजी करने वाली दीप्ति अब दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बनने से महज 2 विकेट दूर हैं।

झूलन गोस्वामी को पछाड़ नंबर-1 बनने का मौका (Deepti Sharma Record)

फिलहाल यह महान कीर्तिमान भारत की ही पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम दर्ज है। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दीप्ति शर्मा अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति के खाते में अब 354 विकेट दर्ज हो चुके हैं। वे जैसे ही आगामी मैचों में 2 विकेट और हासिल करेंगी, वे झूलन गोस्वामी (355 विकेट) को पीछे छोड़कर विश्व क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल महिला गेंदबाज बन जाएंगी।

Deepti Sharma 1

खराब फॉर्म के बाद भी दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस

इस मुकाम तक पहुंचने से ठीक पहले दीप्ति शर्मा बेहद कठिन दौर से गुजर रही थीं। साल 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरों पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां वे रन बनाने और विकेट निकालने के लिए संघर्ष कर रही थीं। लेकिन रविवार रात पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में वापसी की।

IND vs PAK: हरमनप्रीत ने किया रोहित का कीर्तिमान चकनाचूर, पाक के खिलाफ इतिहास रच जमाया महारिकॉर्ड पर कब्जा
IND vs PAK: हरमनप्रीत ने किया रोहित का कीर्तिमान चकनाचूर, पाक के खिलाफ इतिहास रच जमाया महारिकॉर्ड पर कब्जा

महज 10 रन देकर झटके 5 विकेट

दीप्ति ने अपने 4 ओवर के कोटे में महज 10 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा फाइव-विकेट हॉल है। उनकी इस फिरकी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और भारत ने 64 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। जीत के बाद शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं दीप्ति ने अपनी रणनीति और खराब फॉर्म पर खुलकर बात की।

IND vs PAK: दीप्ति ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट, पाकिस्तान को अकेले रौंदकर निकाल दी हेकड़ी
IND vs PAK: दीप्ति ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट, पाकिस्तान को अकेले रौंदकर निकाल दी हेकड़ी

जीत के बाद क्या बोली दीप्ति?

दीप्ति ने कहा कि जब शुरुआती महीनों में मुझे विकेट नहीं मिल रहे थे, तब मैं चिंतित नहीं थी। मुझे पता था कि सही समय आने पर मैं टीम के लिए योगदान दूंगी। बर्मिंघम की पिच पर टर्न मौजूद था और मुझे ऐसी पिचें पसंद हैं। मैंने हवा में गेंद की गति को थोड़ा धीमा किया और सही लाइन-लेंथ पर भरोसा रखा। हालांकि, मैं इस जीत में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (हैरी दी) के बीच हुई 91 रनों की साझेदारी को अधिक क्रेडिट दूंगी।

Fact Check: हरमनप्रीत ने फातिमा सना का पकड़ा गला? क्या है भारत-पाकिस्तान मैच के वायरल VIDEO की सच्चाई
Fact Check: हरमनप्रीत ने फातिमा सना का पकड़ा गला? क्या है भारत-पाकिस्तान मैच के वायरल VIDEO की सच्चाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+