मैदान पर हार और टीवी पर अंधेरा! पाकिस्तान में रोक दिया गया भारत-पाक मुकाबले का लाइव प्रसारण
IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हुआ मुकाबला एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वाकये की वजह से चर्चा में आ गया है। इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सरकारी खेल चैनल पीटीवी स्पोर्ट्स को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है।
मैच के दौरान जब पाकिस्तानी महिला टीम भारत के विशाल स्कोर के सामने पूरी तरह घुटने टेकने लगी और उसकी हार बिल्कुल तय नजर आने लगी, तो वहां के ब्रॉडकास्टर ने खेल का रुख ही बदल दिया। हार के डर और बेइज्जती से बचने के लिए चैनल ने लाइव क्रिकेट मैच दिखाना बीच में ही बंद कर दिया।

टूर्नामेंट के इस बड़े मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने ऋचा घोष और स्मृति मंधाना की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित बीस ओवरों में छह विकेट खोकर एक सौ सत्तर रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
टीवी प्रसारण कर दिया गया बंद
दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने जब पाकिस्तान की पूरी टीम महज एक सौ छह रनों पर सिमटने की कगार पर खड़ी थी, तभी चैनल ने स्क्रीन से क्रिकेट हटा दिया। पीटीवी ने क्रिकेट मैच की जगह अचानक फीफा वर्ल्ड कप के फुटबॉल मैच का प्रसारण शुरू कर दिया।
फैंस ने की कड़ी आलोचना
चैनल पर अचानक हुए इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहां के कई मशहूर यूट्यूबर्स ने वीडियो जारी कर इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। फैंस का कहना है कि हार स्वीकार करने की बजाय इस तरह लाइव फीड काटना बेहद शर्मनाक है।
क्रिकेट इतिहार में ऐसा पहला मामला
क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है जब कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्टर अपनी नेशनल टीम को हारता देख बीच मुकाबले में दूसरा खेल दिखाने लगे। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और पाकिस्तानी चैनल की दुनिया भर में जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। कुछ अजीब घटनाएं सिर्फ पाकिस्तान में ही होती हैं और मैच का प्रसारण रोकना एक ताजा उदाहराण है।












Click it and Unblock the Notifications