PM Modi Slovakia Visit: डिफेंस, AI से लेकर स्पेस तक! भारत और स्लोवाकिया के बीच किन समझौते पर मुहर?

PM Modi Slovakia Bilateral Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की राजधानी Bratislava में अपने स्लोवाक समकक्ष Robert Fico के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह स्लोवाकिया की पहली यात्रा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

बातचीत में डिफेंस, AI, स्पेस, ट्रेड, इनोवेशन और India-EU Free Trade Agreement जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने रिश्तों को नई ऊंचाई देने और भविष्य के सेक्टर्स में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस दौरान कई अहम समझौतों और Letter of Intent पर भी हस्ताक्षर किए गए।

PM Modi Slovakia Bilateral Talks

Narendra Modi Robert Fico Meeting: रिश्तों को मिला नई पार्टनरशिप का दर्जा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है। दोनों देशों का मानना है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में मजबूत सहयोग जरूरी है। बातचीत में ट्रेड, निवेश, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक क्षेत्रों पर फोकस किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ सरकारों के बीच नहीं बल्कि लोगों, उद्योगों और संस्थानों के बीच भी रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढे़ं: PM Modi on US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, लेकिन दोनों देशों से कर दी बड़ी अपील

EU FTA पर बढ़ेगी रफ्तार

बैठक में India-EU Free Trade Agreement को जल्द अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर स्लोवाकिया के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि FTA लागू होने से दोनों पक्षों के बिजनेस, स्टार्टअप्स और ट्रेडर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे निवेश बढ़ेगा, नए बाजार खुलेंगे और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।

AI और टेक्नोलॉजी में साथ काम करेंगे दोनों देश

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI सहयोग बैठक का एक प्रमुख विषय रहा। पीएम मोदी ने खुशी जताई कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में AI पर इंडिया चेयर स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि AI केवल टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि मानवता की सेवा और विकास का माध्यम बनना चाहिए। भारत और स्लोवाकिया इस बात पर सहमत हैं कि AI का विकास भरोसे, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के आधार पर होना चाहिए। इससे रिसर्च और इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढे़ं: PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया में PM मोदी का 'नमक-रोटी' से क्यों हुआ स्वागत? अनोखे परंपरा का वीडियो वायरल

डिफेंस और स्पेस सेक्टर में नए अवसर

दोनों देशों ने डिफेंस सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया। इस क्षेत्र में Letter of Intent पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और डिफेंस इंडस्ट्री के बीच सहयोग बढ़ेगा। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि 2017 में स्लोवाकिया का पहला सैटेलाइट भारत ने लॉन्च किया था। उन्होंने स्लोवाक कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते स्पेस सेक्टर में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।

रॉबर्ट फिको ने भारत की उपलब्धियों की सराहना की

प्रधानमंत्री Robert Fico ने भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के साथ दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। फिको ने डिजिटलाइजेशन और AI के क्षेत्र में भारत की सफलता को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को United Nations Security Council की स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक भारत आज वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली शक्ति बनकर उभरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+