Vaibhav Sooryavanshi के बाद अगला कौन? बिहार से देश को मिलेंगे 5 नए सितारे, तैयार है धुरंधरों की फौज!

Vaibhav Sooryavanshi Bihar player: पिछले कुछ सालों में बिहार के घरेलू क्रिकेट के स्तर में काफी सुधार देखने को मिला है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी से अपनी चमक बिखेरकर पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लेकिन कहानी सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं है। उनके पीछे बिहार के कई ऐसे युवा खिलाड़ी कतार में हैं जो अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

बिहार के इन खिलाड़ियों पर नजर (Vaibhav Sooryavanshi Bihar player)

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के बुनियादी ढांचे में सुधार और खिलाड़ियों को मिल रहे सही एक्सपोजर के कारण राज्य से अब मैच-विनर्स की एक नई फौज तैयार हो रही है। आइए जानते हैं भविष्य के उन 5 स्टार क्रिकेटर्स के बारे में जो आने वाले समय में टीम इंडिया या आईपीएल (IPL) का दरवाजा खटखटा सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी दमदार खेल से दिग्गजों को प्रभावित करने का काम किया है।

Vaibhav Sooryavanshi 1

साकिब हुसैन (तेज गेंदबाज)

बिहार के इस युवा तेज गेंदबाज ने हाल ही में आईपीएल 2026 (IPL 2026) में डेब्यू करते हुए अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से सभी को बेहद प्रभावित किया है। साकिब ने अब तक खेले केवल 6 फर्स्ट क्लास मैचों में अपनी धारदार गेंदबाजी से 16 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टी20 फॉर्मेट में उनके नाम कुल 25 विकेट दर्ज हैं। वे भविष्य के एक बेहतरीन पेसर के रूप में उभर रहे हैं।

बिपिन सौरभ (विकेटकीपर-बल्लेबाज)

बिपिन सौरभ को विशेषज्ञ भारतीय टीम के भविष्य के एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए (वनडे) दोनों ही प्रारूपों में अपनी निरंतरता साबित की है। बिपिन ने 43 घरेलू मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 1613 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

सकीबुल गनी (मध्यक्रम बल्लेबाज)

26 साल के सकीबुल गनी बिहार क्रिकेट का एक और स्थापित नाम बन चुके हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20), विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) और रणजी ट्रॉफी में लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। गनी के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अच्छा अनुभव हो चुका है। उन्होंने 47 फर्स्ट क्लास मैचों में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 2143 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: रोहित शर्मा के लिए आखिर क्यों खतरा बन सकते हैं वैभव? मिली बड़ी चेतावनी
Rohit Sharma vs Vaibhav Suryavanshi: रोहित शर्मा के लिए आखिर क्यों खतरा बन सकते हैं वैभव? मिली बड़ी चेतावनी

हर्ष राज (स्पिन ऑलराउंडर)

बिहार के 26 वर्षीय हर्ष राज एक उभरते हुए स्पिनर हैं, जो अपनी घातक और किफायती स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यदि हर्ष अपनी इस लय और घातक स्पिन के कौशल को बरकरार रखते हैं, तो वे जल्द ही आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में आकर बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi ने बल्ले से मचाई गजब की तबाही, छोटी पारी में भी दिखाया रौद्र रूप? कूटे इतने रन
Vaibhav Sooryavanshi ने बल्ले से मचाई गजब की तबाही, छोटी पारी में भी दिखाया रौद्र रूप? कूटे इतने रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी (10 वर्षीय जूनियर बल्लेबाज)

इस लिस्ट का सबसे हैरान और रोमांचित करने वाला नाम आशीर्वाद सूर्यवंशी का है। आशीर्वाद कोई और नहीं, बल्कि भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई हैं। आशीर्वाद की उम्र अभी महज 10 साल है, लेकिन वे अपने बड़े भाई के पदचिह्नों पर चलते हुए क्रिकेट के मैदान पर दमदार प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्हें बिहार क्रिकेट का अगला राइजिंग स्टार माना जा रहा है।

Fact Check: हरमनप्रीत ने फातिमा सना का पकड़ा गला? क्या है भारत-पाकिस्तान मैच के वायरल VIDEO की सच्चाई
Fact Check: हरमनप्रीत ने फातिमा सना का पकड़ा गला? क्या है भारत-पाकिस्तान मैच के वायरल VIDEO की सच्चाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+