कौन है आरएस प्रसाद, रौशन आनंद ने की जिनके नार्को टेस्ट की मांग, कहा-खान सर के साथ मिलकर कराई मेरे भाई की हत्या

RS Prasad: बिहार के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद ने अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए। रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।

रौशन आनंद ने सीधे तौर पर खान सर उर्फ फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद पर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने इन दोनों का नाम लेते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन आरोपों के बाद एक बार फिर बिहार का कोचिंग विवाद सुर्खियों में आ गया है। वहीं लोगों के बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर आरएस प्रसाद कौन हैं और उनका नाम इस पूरे विवाद में क्यों सामने आ रहा है?

RS Prasad

कौन हैं आरएस प्रसाद? (Who is RS Prasad)

आरएस प्रसाद बिहार के कारोबारी बताए जाते हैं। उनका नाम किसान कोल्ड स्टोरेज के संचालन से जुड़ा रहा है। इसके अलावा वे एक गर्ल्स हॉस्टल के संचालन से भी जुड़े होने की चर्चा में रहे हैं। हाल के दिनों में खान सर और ज्ञान बिंदु विवाद के बीच उनका नाम अचानक सुर्खियों में आया।

ये भी पढ़ें: 'फैजल खान ने मेरे भाई को मरवाया', जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए संगीन आरोप, कर दी बड़ी मांग

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरएस प्रसाद का नाम चर्चा में आया था। ऑडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। अब रौशन आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उनका नाम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप

पटना की अदालत से जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई गई है। उनका आरोप है कि जब तक वह बाहर थे तब तक उनके भाई को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जेल जाने के बाद घटनाएं तेजी से बदलीं और आखिरकार प्रिंस की मौत हो गई।

रौशन आनंद ने खान सर और आरएस प्रसाद का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच करें ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

क्या है खान सर और ज्ञान बिंदु का विवाद?

यह पूरा मामला 2 जून को पटना में हुए उस विवाद से जुड़ा है, जब खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच तनाव बढ़ गया था। मामले में हंगामा, तोड़फोड़ और फायरिंग जैसे आरोप सामने आए थे।

घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को भी गिरफ्तार किया गया था। करीब 12 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें अदालत से जमानत मिली है। इसी विवाद के कारण दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।

कौन थे प्रिंस यादव?

प्रिंस यादव, रौशन आनंद के छोटे भाई थे। उनका नाम भी खान सर कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में सामने आया था। पुलिस में दर्ज एफआईआर में उन्हें आरोपी बनाया गया था। बताया जाता है कि मामले के बाद वह बिहार छोड़कर नेपाल चले गए थे। परिवार और करीबियों के अनुसार प्रिंस पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। हालांकि उनकी गतिविधियों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियों ने अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है।

प्रिंस यादव की लाश नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। इस खबर के सामने आते ही बिहार में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद के भाई की मौत के बाद खान सर ने जारी किया वीडियो, ऐसा क्या कहा जिस पर भड़क रहे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+