'हूथी विद्रोहियों ने दागीं सऊदी पर 83 बैलिस्टिक मिसाइलें'
यमन के हूथी विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर एक मिसाइल दागी थी, जिसे निशाने पर पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया गया.
मिसाइल के निशाने पर सऊदी अरब का यमामा महल था, जहां किंग सलमान बजट पेश करने वाले थे. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल से हमला किया.
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की बिन बिन सालेह अल-मलिकी ने कहा है, "हूथी-ईरानी लड़ाके, सऊदी को निशाना बनाकर 83 बैलीस्टिक मिसाइलें दाग चुके हैं." गठबंधन के प्रवक्ता ने यमन में सऊदी के राजदूत मोहम्मद अल जाबेर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी.
सऊदी अरब ने स्कड मिसाइल को 'मार गिराया'
'सऊदी अरब पर दागी गई मिसाइल मेड-इन-ईरान थी'
यमन में हूथी विद्रोही
सालेह अल-मलिकी ने कहा कि हूथी विद्रोहियों के मिसाइल हमलों के बावजूद सऊदी का सकारात्मक रवैया स्वागत योग्य है.
उन्होंने कहा, "हूथियों की मिसाइल के जवाब में गठबंधन सेना ने विद्रोहियों के मुख्यालय को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. अब तक 11 हज़ार से ज्यादा हूथी विद्रोहियों को मार गिराया जा चुका है. गठबंधन सेनाओं ने यमन में हूथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई छापे मारे और तोप से हमले किए. ये हमले चरमपंथी ठिकानों के बारे में सटीक जानकारी जुटाने के बाद किए गए."
सालेह अल-मलिकी के मुताबिक यमन के 85 फीसदी क्षेत्र पर यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की सेना का नियंत्रण है.
सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ने यमन में ताज़ा सैन्य प्रगति के बारे में कहा, "बिहान शहर को हूथी विद्रोहियों से पूरी तरह आज़ाद करा लिया गया था. फिलहाल पश्चिमी प्रांत शाबवा के कुछ इलाकों से हूथियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है."
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications