कब तक आएगी 5G की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा
हमारी दुनिया में 5G दस्तक देने वाला है. अगले साल की शुरुआत तक कई देशों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की जा सकती है.
इन देशों का दावा है कि इस सेवा के आ जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड दस से बीस गुना तक बढ़ जाएगी.
इसके आने के बाद क्या हमारे जीवन में कोई बदलाव आएगा? क्या हम लोगों को फिर से नया फ़ोन ख़रीदना होगा, जैसे 3G और 4G के वक़्त खरीदना पड़ा था?
क्या गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच जाएगा?
इन सभी के सवालों से पहले 5G से जुड़ी बुनियादी सवालों का जवाब जानना ज़रूरी है.
आख़िर 5G है क्या?
इसे मोबाइल इंटरनेट की पांचवीं पीढ़ी माना जा रहा है, जिसकी स्पीड मौजूदा इंटरनेट स्पीड से कहीं अधिक होगी. जिससे बड़े डेटा को आसानी से डाउनलोड और अपलोड किया जा सकेगा.
इसकी पहुंची वर्तमान मोबाइल इंटरनेट से कहीं अधिक और बेहतर होगी. यह तकनीक पूरी तरह से रेडियो स्पेक्ट्रम के बेहतर इस्तेमाल का उदाहरण होगी और इससे एक साथ कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा.
तो हम क्या कर पाएंगे?
एक मोबाइल डेटा एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल से जुड़े लैन फॉग कहते हैं, "जो भी हम लोग आज अपने मोबाइल से कर पा रहे हैं उसे और तेज़ और बेहतर तरीके से कर पाएंगे. वीडियो की क्वालिटी बढ़ जाएगी, हाई स्पीड इंटरनेट शहर को स्मार्ट बना देगा. और बहुत कुछ होगा, जो हम अभी सोच नहीं सकते हैं."
कल्पना कीजिए राहत और बचाव कार्यों में लगो ड्रोन्स के झुंड की, या आग का जायज़ा ले रहे, ट्रैफिक़ पर निगरानी रख रहे ड्रोन्स की जो आपस में बिना तारों के जुड़े हैं और साथ ही साथ ज़मीन पर स्थित नियंत्रण केंद्रों के लगातार संपर्क में हों.
स्वचालित कारें भी एक दूसरे से बेहतर संवाद कर पाएंगी और यातायात और मैप्स से जुड़ा डेटा लाइव साझा कर पाएंगी.
मेडिकल फैसिलिटी बेहतर हो जाएगी और भी बहुत कुछ होगा, जो हमारी दुनिया बदल देगा.
यह काम कैसे करेगा?
कई नई तकनीकें इस्तेमाल की जाएंगी लेकिन अभी तक 5जी के सभी प्रोटोकॉल तय नहीं किए गए हैं.
यह हाई फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करेगा, 3.5GHz से 26GHz या उससे भी ज्यादा पर. इस फ्रीक्वेंसी बैंड में वेव लेंथ छोटे होते हैं. लेकिन परेशानी यह है कि छोटे वेव लेंथ को आसानी से रोका जा सकता है.
ऐसे में हो सकता है कि इन मिलीमीटर तरंगों को प्रसारित करने के लिए कम ऊंचाई वाले टेलिफ़ोन टावर लगाने पड़े जो एक दूसरे के अधिक नज़दीक होंगे.
इसके लिए कई ट्रांसमीटर लगाने होंगे, जिस पर ख़र्च ज़्यादा आएगा और टेलिकॉम कंपनियां निवेश और फ़ायदे पर सोच कर ही इसे भारत में शुरू करेंगी.
- हवाई जहाज़ में फ़ोन और इंटरनेट चलेगा कैसे?
- फ़्री इंटरनेट, मुफ़्त नहीं मुक्त इंटरनेट है...
- एक सॉफ्टवेयर जो इंटरनेट पर 'इस्लामिक स्टेट' का खात्मा कर देगा!
4G से कितना अलग होगा?
यह पूरी तरह 4G तकनीक से अलग होगा. यह नई रेडियो तकनीक पर काम करेगा. हालांकि शुरुआत में यह अपने ऑरिजिनल स्पीड में काम करेगा या नहीं, यह भी तय नहीं है क्योंकि यह सबकुछ टेलिकॉम कंपनियां के निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है.
फिलहाल 4जी पर सर्वाधिक स्पीड 45 एमबीपीएस तक की मुमकिन है. चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम का अनुमान है कि 5जी तकनीक इससे 10 से 20 गुना तक अधिक स्पीड हासिल कर सकती है.
आप एक हाई डेफ़िनिशन फ़िल्म को एक या दो मिनट में पूरा डाउनलोड करने की कल्पना कर सकते हैं.
कब तक 5G संभव?
अधिकतर देशों में 5G साल 2020 तक लॉन्च हो जाएगा. हालांकि क़तर की एक कंपनी का कहना है वो यह सेवा लॉन्च कर चुकी है, वहीं दक्षिण कोरिया अगले साल तक इस सेवा की शुरुआत कर देगा.
चीन भी 2019 में 5G लॉन्च करने की योजना बना रहा है.
क्या फोन बदलना होगा?
शायद, क्योंकि जब 4G आया था, तब फ़ोन बदलना पड़ा था. यह संभव है कि नए फ़ोन बिना सिम के चलें. कई कंपनियां नई तकनीक पर काम कर रही है.
गांवों तक इसकी पहुंच हो सकती है पर यह कितना फ़ायदेमंद होगी, यह कहना मुश्किल है क्योंकि ग़रीब आबादी इस तकनीक पर ज़्यादा ख़र्च नहीं कर पाएगी.
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications