भारत ने गेहूं निर्यात पर लगाया प्रतिबंध तो नाराज हुआ G-7, पीएम मोदी से की ये अपील
बर्लिन, 14 मईः जी-7 देशों के समूह के कृषि मंत्रियों ने भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की आलोचना की है। जर्मन कृषि मंत्री केम ओजडेमिर ने स्टटगार्ट में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर हर कोई निर्यात प्रतिबंध या बाजार बंद करना शुरू कर देता है, तो इससे संकट और खराब हो जाएगा।" इससे पहले भारत ने स्थानीय कीमतों पर काबू पाने के लिए एक अधिसूचना जारी कर गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दिया था।
Recommended Video

जी-7 ने निर्यात रोके जाने की आलोचना की
यह निर्णय तब आया जब रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण वैश्विक कृषि बाजार गंभीर समस्या में है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर G7 औद्योगिक देशों के मंत्रियों ने दुनिया भर के देशों से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। जर्मन कृषि मंत्री केम ओजडेमिर ने कहा कि ऐसे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से उपज बाजारों पर और दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने निर्यात रोके जाने की आलोचना की और बाजारों को खुला रखने का आह्वान किया। केम ओजडेमिर ने ने कहा, "हम भारत से G20 सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालने का आह्वान करते हैं।"

भारत दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश
भारत, यूक्रेन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से गेहूं की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में लगभग 40 फीसदी वृद्धि देखने को मिली है। इस कारण तेजी से भारत से गेहूं का एक्सपोर्ट हो रहा था। जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर आटे और गेहूं की कीमतों में काफी बढोतरी देखने को मिल रही है। आम जनता महंगाई से पहले से ही त्रस्त है अब आटे की कीमतों से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

महंगाई 8 साल के उच्चतम स्तर पर
विदेश व्यापार महानिदेशालय के अनुमान के अनुसार, भारत ने साल 2021-22 में 7 मिलियन टन गेहूं का निर्यात किया, जिसका मूल्य 2.05 अरब अमरीकी डॉलर है। पिछले वित्त वर्ष में कुल शिपमेंट में से लगभग 50 प्रतिशत गेहूं बांग्लादेश को निर्यात किया गया था। कई लोग यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण पैदा हुए अंतर को भरने के लिए भारत की तरफ देख रहे थे। लेकिन अप्रैल महीने में जारी हुए वार्षिक महंगाई के आंकड़े पिछले 8 सालों के उच्चतम स्तर पर है और भारत में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 8.38 प्रतिशत हो गई है, लिहाजा, नरेंद्र मोदी सरकार ने देश से सभी गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शुक्रवार देर रात जारी हुआ नोटिफिकेशन
भारतीय वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि देश की समग्र खाद्य सुरक्षा को मैनेज करने और पड़ोसी व कमजोर देशों की जरूरतों का समर्थन करने के लिए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि पहले से जारी किए गए क्रेडिट के लिए गेहूं के शिपमेंट को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications