सनकी युवक की करतूत, पहले गोल्फ कोर्स से चुराया घड़ियाल और फिर सबक सिखाने के लिए कर दी हद पार
फ्लोरिडा , 18 जुलाई: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां अधिकांश लोग घड़ियाल को देखकर भागते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ने ना सिर्फ एलिगेटर को पकड़ा बल्कि उसे चुराकर अपने साथ भी ले गया और फिर क्रूरता की हद पार करने लगा। 32 साल के विलियम 'बुब्बा' हॉज को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसने पहले तो घड़ियाल को चुराया और फिर उसके सबके सिखाने के लिए छत पर से नीचे फेंकने का प्रयास किया। घटना काफी विचित्र है, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी ने कथित तौर पर पहले मिनी गोल्फ कोर्स से एक घड़ियाल को चुराया और फिर उसे एक बिल्डिंग की छत से नीचे फेंकने की कोशिश की।

सनकी युवक की करतूत!
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉज ने पहले एलिगेटर (घड़ियाल) को जमीन पर पटका और दो बार पेट के बल रोड पर फेंका। पुलिस ने हॉज को डेटोना बीच से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक लाउंज की छत पर मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे फेंकन की कोशिश करते हुए देखा था। अधिकारियों ने बताया कि हॉज पर पशु क्रूरता, घड़ियाल को चोट पहुंचाने और सेंधमारी करने की धाराओं पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उस एलिगेटर को कांगो रिवर गोल्फ के मैनेजमेंट को वापस कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दरअसल, रात में डेटोना बीच पर शोर्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी (DBSDPS) के अधिकारियों ने एक युवक को घड़ियाल को सड़क पर ले जाते हुए देखा था। फिर उसे पास की एक लॉज की छत पर उसे नीचे फेंकने की कोशिश करते और उसकी पूंछ से जमीन पर घसीटते देखा गया। उसके बाद पुलिस ने करीब 3 बजे उस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

कांगो रिवर गोल्फ को वापस किया एलिगेटर
हालांकि पुलिस के पहुंचने पर विलियम 'बुब्बा' हॉज ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि वह घड़ियाल को 'सबक' सिखाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को हॉज ने बताया कि वह पहले एक बाड़ से कूदा और डेटोना बीच में कांगो रिवर गोल्फ में एक घड़ियालों तक पहुंच गया और उसे पकड़कर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने फेसबुक पर शेयर की फोटो
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉज ने एलिगेटर को जमीन जोर से पटका था, हालांकि वो उस घड़ियाल को कैसे सबक सिखाना चाहता था वो साफ नहीं हो पाया है। ऐलिगेटर को कुछ चोटें आईं लेकिन इसके बचने की उम्मीद है। डेटोना बीच शोर्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने एक बयान में कहा कि घड़ियाल को कांगो रिवर गोल्फ को वापस लौटा दिया गया है, जहां से हॉज ने एक कुश्ती मैच के बाद इसे चुराने का दावा किया था।फेसबुक पर एक फोटो भी पोस्ट की गई है, तस्वीर में छोटे से घड़ियाल को एक फुटपाथ पर दिखाया गया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications