एलन मस्क ने गंभीरता से शुरू की नए Twitter CEO की तलाश- रिपोर्ट

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ट्विटर पोल हारने के बाद यह अभियान शुरू किया है। मस्क ट्विटर खरीदने के बाद से इसके सीईओ हैं।

elon-musk-seriously-starts-looking-for-new-twitter-ceo-report

टेस्ला, स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अब ट्विटर के नए सीईओ की तलाश गंभीरता से शुरू कर दी है। इस समय वे खुद ही इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के सीईओ हैं, लेकिन उन्होंने खुद पोल करवाया है, जिसमें अधिकांश यूजर ने उन्हें यह पद छोड़ने के पक्ष में मतदान किया है। दरअसल, मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है, वह सुर्खियों में भी हैं और विवादों में भी बने हुए हैं। हाल में कुछ पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करवाने के चलते वह यूरोपियन यूनियन और यूनाइटेड नेशंस के भी आलोचनाओं के शिकार हो चुके हैं।

एलन मस्क ने शुरू की नए Twitter CEO की तलाश- रिपोर्ट

एलन मस्क ने शुरू की नए Twitter CEO की तलाश- रिपोर्ट

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के नए सीईओ की तलाश में पूरी गंभीरता से जुट चुके हैं। रॉयटर ने मंगलवार को सीएनबीसी के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। इससे पहले ट्विटर यूजर्स ने सोमवार को इसके लिए करवाए गए पोल में उन्हें हटाने के पक्ष में अपनी सहमति दी थी। एलन मस्क ने कुछ ही हफ्तों पहले इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का स्वामित्व हासिल किया है। एलन मस्क कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला और रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX के भी मालिक हैं। वह अभी कुछ दिनों पहले तक दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत थे।

57.5% यूजर्स ने मस्क के CEO रहने के खिलाफ किया मतदान

57.5% यूजर्स ने मस्क के CEO रहने के खिलाफ किया मतदान

एलन मस्क ने खुद ट्विटर सीईओ पद छोड़ने के लिए जो ट्विटर पोल कराया था, उसमें इसके 1.70 करोड़ अकाउंट में से 57.5% यूजर्स ने उनके इस पद को छोड़ने का समर्थन किया था। वोटिंग खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अरबपति कारोबारी ने ट्वीट किया कि 'प्रश्न नए सीईओ की तलाश का नहीं है, सवाल एक ऐसे सीईओ को खोजना है, जो ट्विटर को जिंदा रख सके।' एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'कोई यह काम नहीं चाहता जो वास्तव में ट्विटर को जिंदा रख सके। कोई उत्तराधिकारी नहीं है।'

अक्टूबर में ट्विटर के मालिक बने हैं एलन मस्क

अक्टूबर में ट्विटर के मालिक बने हैं एलन मस्क

एलन मस्क 27 अक्टूबर को ट्विटर के मालिक बने हैं। इसके बाद से इसके सीईओ के तौर पर उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिसके चलते काफी विवाद हुआ है। इसमें आधे कर्मचारियों की छंटनी, कई पत्रकारों को प्लेटफॉर्म से हटाना और पहले से दी जा रही इसकी फ्री सेवाओं के बदले कीमत वसूलने की कोशिशें शामिल हैं। ट्विटर खरीदने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अकाउंट वेरिफाई करने के बदले 8 डॉलर हर महीने चार्ज करने की घोषणा की थी। लेकिन, जब फेक अकाउंट वालों ने इसकी मांग को लेकर लाइन लगा दी तो उन्हें अपनी 'ट्विटर ब्लू' योजना से तब पीछे हटना पड़ गया था।

ट्विटर ने बदली अपनी अकाउंट वेरिफाई पॉलिसी

ट्विटर ने बदली अपनी अकाउंट वेरिफाई पॉलिसी

इस महीने फिर से ट्विटर ने निजी अकाउंट के लिए ब्लू चेक और बिजनेस और सरकार अकाउंट के लिए गोल्ड और ग्रे चेक की पहचान देना शुरू किया है। इस योजना के तहत वेब सेवा के लिए 8 डॉलर महीना और एप्पल डिवाइस के लिए 11 डॉलर महीना लेना तय किया गया है। 4 नवंबर को मस्क ने अपने 7,500 कर्मचारियों में से आधे की छंटनी करने की बात कहते हुए कहा था कि कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है।

Recommended Video

    Worlds Richest Person: Elon Musk नहीं अब ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स | वनइंडिया हिंदी *News
    पत्रकारों का अकाउंट सस्पेंड कर हुए आलोचनाओं के शिकार

    पत्रकारों का अकाउंट सस्पेंड कर हुए आलोचनाओं के शिकार

    मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को भी बहाल करना चाहा, लेकिन खुद ट्रंप ने ही इशारा किया कि उन्हें अब इस प्लेटफॉर्म में दिलचस्पी नहीं रह गई है। वैसे हाल में उन्होंने कई पत्रकारों का अकाउंट सस्पेंड कर दी थी। उनकी शिकायत थी की कुछ ने उनके प्राइवेट जेट की मूवमेंट की डिटेल छापी थी। उनके मुताबिक इससे उनके परिवार को खतरा हो सकता है। मस्क के इस ऐक्शन से सीएनएन, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के कुछ कर्मचारियों पर असर पड़ा था। इसके चलते उन्हें यूरोपियन यूनियन और संयुक्त राष्ट्र की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा। हालांकि, उसके बाद कुछ अकाउंट फिर से बहाल किए जा चुके हैं।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+