Donald Trump News: 'राहत मिली की आप ठीक हैं ट्रंप'. फायरिंग की घटना के बाद पीएम मोदी का Tweet

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंस डिनर में फायरिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का पूरा ब्यौरा दिया और खुलकर सीक्रेट सर्विस और सुरक्षकर्मियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'उपराष्ट्रपति वेंस और अन्य कैबिनेट के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है।'

रष्ट्रपति ट्रंप के होटल में हुई फायरिंग से अमेरिका समेत पूरे विश्व में हड़कंप मच गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में Tweet किया है और कहा है कि 'यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं।'

Donald Trump News

'मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।'

कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है शूटर, ट्रंप ने बताया

आपको बता दें कि अपने संबोधन में ट्रंप ने बताया कि वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने वाला व्यक्ति कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है और वह 'मानसिक रूप से बीमार' है। उन्होंने कहा कि हमारे गणतंत्र पर यह पहला हमला नहीं है।'

बंदूकधारी ने एक एजेंट को घायल किया, मेयर ने दी जानकारी

तो वहीं वॉशिंगटन, DC की मेयर, म्यूरियल बाउज़र ने कहा कि ' एक अकेला बंदूकधारी होटल की लॉबी में मौजूद सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की ओर तेज़ी से बढ़ा। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने संदिग्ध को रोक लिया। एक एजेंट घायल हो गया और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। संदिग्ध को भी एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी जाँच की जा रही है।'

Donald Trump

सुरक्षाकर्मियों ने अपना काम मुस्तैदी से किया

'राष्ट्रपति सुरक्षित रूप से व्हाइट हाउस लौट आए हैं। हम कानून प्रवर्तन से जुड़े उन सदस्यों के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने आज रात अपना काम पूरी मुस्तैदी से किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी मेहमान सुरक्षित रहें। इस समय हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इसमें कोई और भी शामिल था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+