Donald Trump: सुरक्षा में चूक! वाशिंगटन की डिनर पार्टी में चलीं गोलियां, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप

Donald Trump: अमेरिका की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (WHCA) के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल थे, हालांकि उन्हें, फर्स्ट लेडी मेलानिया,उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य शीर्ष अमेरिकी नेताओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रंप और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित किसी को भी चोट लगने की कोई खबर नहीं है लेकिन ये सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

Donald Trump

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के वेन्यू पर गोलियां चलीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, 'D.C. में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेज़ी और बहादुरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सुझाव दिया है कि हम 'शो जारी रहने दें', लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उस फैसले के बावजूद, आज की शाम वैसी नहीं होगी जैसी हमने सोची थी, और हमें बस, सीधे-सीधे, इसे फिर से करना होगा।'

ट्रंप समेत सभी नेताओं को सुरक्षित होटल से निकाला गया

AFP के मुताबिक शनिवार रात को प्रेस डिनर के दौरान गोलियां चलाई गईं, जिससे मेहमानों को टेबल के नीचे छिपना पड़ा। इसके तुरंत बाद, टैक्टिकल टीमों ने उस मंच पर मोर्चा संभाल लिया, जहां राष्ट्रपति बैठे थे, और उन्हें अन्य नेताओं के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आपको बता दें कि एक सालाना प्रेस डिनर में करीब 2,600 मेहमान शामिल थे। इनमें रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रूबियो जैसे कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।

हिल्टन होटल को घेरा गया, कथित शूटर हिरासत में

पुलिस सहित सुरक्षा टीमों ने भी वॉशिंगटन हिल्टन होटल को घेर लिया,और कथित शूटर को हिरासत में ले लिया गया। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, गोलीबारी असल में उस कमरे के बाहर हुई थी जहां ट्रंप और अन्य अधिकारी मौजूद थे, और इस घटना के बाद डिनर फिर से शुरू हो गया।

चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने करीब 5 से 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद होटल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जैसे ही गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, सुरक्षाकर्मी और पुलिस चेतावनी देने लगे,ट्रंप को तुरंत एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+