Donald Trump: वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, मेज के नीचे छिपे ट्रंप, सामने आया Video

Donald Trump: शनिवार रात व्हाइट हाउस के सालाना प्रेस डिनर में उस समय पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका (US) के अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की बदौलत हमलावर को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन इस घटना ने ट्रंप समेत सभी को स्तब्ध कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को 'काफी अजीब शाम' करार दिया। अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वॉशिंगटन हिल्टन होटल में मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है।

Donald Trump

वायरल हुए वीडियो में से एक (जिसे समाचार एजेंसी ANI ने भी शेयर किया है) में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​तेजी से उस मंच की ओर दौड़ पड़ीं, जहां ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप बैठे हुए थे।

मेज के नीचे छिपे ट्रंप, सामने आया Video

एक अन्य वीडियो में, ट्रंप को एक मेज़ के नीचे छिपते हुए देखा जा सकता है, जबकि सुरक्षाकर्मी उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। हालांकि इस घटना से अफरा-तफरी मच गई थी लेकिन कार्यक्रम जल्द ही फिर से शुरू किया गया क्योंकि शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। यह घोषणा ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर की है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को उनके शानदार काम के लिए धन्यवाद भी दिया।

'इस घटना के दौरान एक अधिकारी को गोली लगी'

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य-जिनमें रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश सचिव मार्को रूबियो शामिल हैं सुरक्षित हैं। एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 'इस घटना के दौरान एक अधिकारी को गोली लगी, जो उसकी बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी, उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगा।'

यह पढ़ें: Iran US War: इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा! वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री, भड़के ट्रंप, 10 बड़े अपडेट
यह पढ़ें: Iran US War: इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा! वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री, भड़के ट्रंप, 10 बड़े अपडेट
 यह पढ़ें: Donald Trump: सुरक्षा में चूक! वाशिंगटन की डिनर पार्टी में चलीं गोलियां, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप
यह पढ़ें: Donald Trump: सुरक्षा में चूक! वाशिंगटन की डिनर पार्टी में चलीं गोलियां, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+