अब रूस में कोरोना से बेकाबू हुए हालात, इजरायल की बिगड़ती स्थिति देख डॉक्टरों ने पकड़ा माथा

इजरायल सरकार ने सबसे पहले कोरोना से आजादी मिलने की घोषणा की थी, लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट ने इजरायल सरकार के दावों को धता बता दिया है।

नई दिल्ली, फरवरी 07: भारत भले ही कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से करीब करीब बच गया हो, लेकिन कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट अभी भी कहर बरपा रहा है और रूस-इजरायल इसका ताजा उदाहरण है। भारत में अब प्रतिदिन कोविड संक्रमण के आंकड़ों की संख्या घटकर एक लाख के नीचे आ चुका है, जबकि रूस और इजरायल में ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है। (सभी तस्वीर-फाइल)

ओमिक्रॉन से परेशान रूस-इजरायल

ओमिक्रॉन से परेशान रूस-इजरायल

रूस और इजरायल में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के पीछे कोरोना वायरस का ओमक्रॉन वेरिएंट जिम्मेदार है। हालांकि, अभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। रूस और ब्राजील भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक केस लोड बढ़कर 394.7 मिलियन हो गया है, जबकि अभी तक 57 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण से दुनिया का हाल

कोरोना संक्रमण से दुनिया का हाल

रूस में पिछले एक महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों में रॉकेट की रफ्तार से इजाफा हुआ है और पिछले एक महीने में 10 गुना से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। रविवार को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में एक लाख 89 हजार 71 नये संक्रमित मरीज मिले हैं और पिछले दिन के मुकाबले ये आंकड़ा 2800 ज्यादा है।

ब्रिटेन में स्थिति सुधरी

ब्रिटेन में स्थिति सुधरी

वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन ने रविवार को कोविड-19 के 54,095 नए मामलों और 75 मौतों की पुष्टि की है। जबकि भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक ने 2020 में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लॉकडाउन बर्थडे पार्टी में भाग लेने की बात स्वीकार कर ली है और कहा है कि, इससे सरकार की छवि खराब हुई है। हालांकि, अब ब्रिटेन सरकार ने करीब करीब सारे कोरोना प्रतिबंध खत्म कर दिए हैं।

इजरायल में गंभीर स्थिति

इजरायल में गंभीर स्थिति

इजरायल सरकार ने सबसे पहले कोरोना से आजादी मिलने की घोषणा की थी, लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट ने इजरायल सरकार के दावों को धता बता दिया है। इजरायल में पिछले दो महीनों में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, इजराइली अस्पतालों में इस वक्त 1263 बेहद गंभीर मरीज हैं, जो महामारी की शुरूआत से ही सबसे ज्यादा है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गैर-टीकाकरण वाले नागरिकों में गंभीर मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इजरायल में शनिवार को 37,985 नए कोरोनोवायरस मामलों की पुष्टि हुई है और पॉजिटिविटी रेट 28.79% हो चुकी है, जो महामारी की शुरुआत के बाद से उच्चतम दर है।

कनाडा, ब्राजील का हाल

कनाडा, ब्राजील का हाल

वहीं, कनाडा ने शनिवार को Esri कनाडा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 4,277 नये मामले दर्ज किए हैं, वहीं कनाडा में कोविड वैक्सीन अनिवार्य करने को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूटो अभी भी 'गायब' हैं। वहीं, ब्राजील ने पिछले 24 घंटों में 59,737 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए हैं। ब्राजील स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 391 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+