चीन ने विदेशी जासूसों और भ्रष्टाचार के खिलाफ रिपोर्ट के लिए तैयार की वेबसाइट

बीजिंग। चीन ने अपने देश में विदेशी जासूसों के खिलाफ और उनके सोशलिस्ट सिस्टम को उखाड़ फेंकने जैसे अभियान चलाने वालों के खिलाफ मैंडरिन और अंग्रेजी में एक वेबसाइट की लॉन्च की है। चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के रविवार को www.12339.gov.cn नाम से एक वेबसाइट को लॉ्न्च कर चीनी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि विदेशियों द्वारा राज्य या सैन्य अधिकारियों को रिश्वत देने, सशस्त्र दंगों को उकसाने या जातीय अलगाववाद को उत्तेजित करने के प्रयासों की खिलाफ इस वेबसाइट पर आकर रिपोर्ट करें।

चीन ने विदेशी जासूसों खिलाफ रिपोर्ट के लिए तैयार की वेबसाइट

वेबसाइट के अनुसार, देश के खिलाफ जासूसी करने वाले और देश के गुपनीय चीजों को दूसरे किसी देश के साथ साझा करने वाले की कोई जानकारी देगा, उसे सम्मानित भी किया जाएगा। हालांकि, वेबसाइट ने पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन बीजिंग सिटी नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो जासूसों की सूचना देने वालों को 1,500 से 73,000 अमेरिकी डॉलर देने की बात कही है।

मंत्रालय ने एक कार्टून भी जारी किया है जिसका टाइटल है, "ए फ्रेंड विद ए मास्क" ताकि लोगों को संदिग्ध हरकतों के बारे में समझाया जा सके। 15 अप्रैल को चीन नेशनल सिक्योरिटी एजुकेशन डे के रूप में मनाता है और इसी मौके पर इस दिशा में नए कदम उठाए गए हैं।

कार्टून के मुताबिक इस तरह के सार्वजनिक विरोध गैरकानूनी हैं और एक सजग मजदूर "अशांति" के पीछे विदेशी की रिपोर्ट करता है। 2016 में मंत्रालय ने एक और कार्टून सीरीज जारी की थी जिसमें चीनी नागरिकों से विदेशी लोगों के साथ रोमांटिक रिश्तों से बचने की चेतावनी दी गई थी।

ये भी पढ़ें- कठुआ रेप पर करीना हुईं ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें- योगी की पुलिस कर रही है एनकाउंटर का सौदा, सुनिए AUDIO

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेपः आरोपी पुलिसवाले की मंगेतर बोली- आंख में आंख डालकर पूछूंगी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+