कठुआ गैंगरेपः आरोपी पुलिस वाले की मंगेतर बोली- आंख में आंख डालकर पूछूंगी सच्चाई

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के आरोप में कुछ पुलिस वालों को बर्खास्त कर दिया गया। इन्हें पुलिसवालों में एक नाम दीपक खजुरिया का भी है। दीपक खजुरिया की मंगेतर रेणु शर्मा मीडिया के सामने आई और उन्होंने कहा कि वो दीपक से मिलकर, उसकी आंखों में देखकर ये पूछना चाहती हैं कि क्या उसने ये अपराध किया है। बता दें, पुलिस कर्मी दीपक खुजरिया और रेणु शर्मा की सात दिसंबर सगाई हुई थी और उनकी 26 अप्रैल को शादी होने वाली है।

पुलिस वाले की मंगेतर ने कही ये बात

पुलिस वाले की मंगेतर ने कही ये बात

रेणु शर्मा का कहना है कि वो अपना हमसफर चुनने से पहले दीपक से मिलना चाहती हैं। रेणु ने कहा कि जेल में जाकर दीपक से मुलाकात करेंगी और दीपक से पूछेंगी कि क्या उसने ये अपराध किया है या नहीं?

रेणु बोलीं - दीपक की आंखों में आंखें डालकर पूछूंगी

रेणु बोलीं - दीपक की आंखों में आंखें डालकर पूछूंगी

रेणु ने कहा कि वो जानती है कि दीपक उससे झूठ नहीं बोलेगा। रेणु ने कहा, ''मैं दीपक की आंखों में आंखें डालकर पूछूंगी की क्या सच उसने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया है? मुझे पूरा भरोसा है कि दीपक उससे झूठ नहीं बोलेगा। अगर उसने माना किया कि उसने ये जुर्म नहीं किया तो मैं उसके वापस आने तक उसका इंतजार करूंगी।'' वहीं, रेणु ने कहा कि अगर दीपक ने कहा कि हां ये रेप उनसे किया है तो फिर वो अपने मां-बाप से किसी दूसरे लड़के को ढूंढने के लिए कहेंगी।

दीपक की मां ने जताई नाराजगी

दीपक की मां ने जताई नाराजगी

रेणु के बयान के बाद दीपक की मां दर्शना देवी ने कहा कि रेणू का जेल में जाकर दीपक से मिलना ठीक नहीं होगा। है। मैं खुद अब तक जेल में जाकर उससे नहीं मिली। रेणू खुद भी पिछले कई दिनों से जेल जाने से इनकार कर रही थी।''

सीबीआई कर रही है इस मामले की जांच

सीबीआई कर रही है इस मामले की जांच

रेणू ने कहा कि ना तो मैं उसे अभी दोषी मान रही हूं ना ही ये कह रही कि उसने ये अपराध नहीं किया। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, सच बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगा। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर 'फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+