योगी की पुलिस कर रही है एनकाउंटर का सौदा, अपराधी से कहा- बीजेपी विधायक से मिल लो नहीं तो मार दिए जाओगे, सुनिए AUDIO
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता के दबाव में पुलिस कैसे फर्जी एनकाउंटर का खेल खेल रही है, उसका एक ऑडियो सबूत सामने आया है। झांसी में मऊरानीपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार सिंह का एक ऑडियो टेप वायरल हो रहा है जिसमें वो पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव से बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि लेखराज सिंह यादव हिस्ट्रीशीटर है। इस बातचीत में सुनीत सिंह हिस्ट्रीशीटर लेखराज को एनकाउंटर से बचने का रास्ता बता रहे हैं। हालांकि, क्लिप वायरल होने के बाद झांसी के एसएसपी ने सुनीत कुमार को निलंबित कर दिया है, लेकिन यह क्लिप यूपी में होने वाले एनकाउंटर्स के तरीके पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इसके अलावा अपराधी और पुलिस की मिलीभगत की भी पोल खोलता दिख रहा है। विस्तार से जानिए पूरा मामला और ऑडियो सुनने के लिए नीचे की स्लाइड पर जाएं

क्या है ऑडियो टेप में, बीजेपी के दो नेताओं का नाम
इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि कैसे सुनीत कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह से उसके एनकाउंटर करने से पहले बात कर रहे हैं कि उसे मार देंगे हालांकि ले देकर मामला सुल्टा ले तो खत्म हो जाएगा। वायरल हुए इस ऑडियो में लेखराज बार-बार कोतवाल से मदद मांग रहा है, मगर कोतवाल उसे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे व बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का नाम लेकर बता रहे हैं कि इन नेताओं को समझ लो। नहीं तो कुछ भी संभव है।

दे रहा है एनकाउंटर करने की धमकी
वह लेखराज को एनकाउंटर करने की अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भी दे रहे हैं। लेखराज बार-बार खुद के लिए मदद मांग रहा है और सुनीत कुमार सिंह उसे हर बार सिस्टम में आने के लिए कह रहे हैं। वह लेखराज को समझा रहे हैं कि सपा सरकार में भी आप जेल गए थे।

कोतवाल ने हिस्ट्रीशीटर को बताया- मोबाइल नंबर सर्विलांस पर हैं
लेखराज ने इस ऑडियो में कई बार कोतवाल से स्पष्ट बात करने को कहा, मगर कोतवाल फोन पर ज्यादा खुलकर बताने को राजी नहीं है। हां, मुलाकात करने पर बताएंगे। लेकिन वह यह भी कह रहे हैं कि मुलाकात किन हालातों में हो, आमने सामने हो। यह नहीं कहा जा सकता। इस पर लेखराज जवाब देता है कि क्या सीधे एनकाउंटर के आदेश हैं? इस पर कोतवाल हंसते हुए उसे कुछ भी बताने से इंकार करते हैं और कहते हैं कि जब सब हो जाएगा तो बता दिया जाएगा। कोतवाल यह भी लेखराज को जानकारी दे रहे हैं कि उसका व उसके अन्य साथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर हैं, पल-पल की लोकेशन ली जा रही है।

यू ट्यूब पर लेखराज ने दिया बयान
इस मामले में बीजेपी के बबीना विधायक सामने आए हैं कि उन्होंने इस ऑडियो की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही है। फरार चल रहे आरोपी ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह ने यूट्यूब के जरिए अपना बयान दिया है जिसमें वह कह रहा है कि उसे अपराधी पुलिस ने बनाया पुलिस ने उसपर अकारण 35 मुकदमे लाद दिए। इस लिए उसके मुकदमों की संख्या 60 के पार पहुंच गई।
संस्पेंड हुए थान प्रभारी
पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों पर चल रही, झांसी के थाना मऊरानीपुर के थाना प्रभारी सुनीत कुमार सिंह एवं थाना मऊरानीपुर से वांछित अपराधी लेखराज सिंह यादव के बीच आपत्तिजनक वार्ता के आडियो का तत्काल संज्ञान लिया और SSP झांसी को जांच के निर्देश दिये। उक्त आडियो की जांच की गयी। प्रथम दृष्टया प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर सुनीत कुमार सिंह दोषी पाये गये । पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर सुनीत कुमार सिंह को निलम्बित कर विभागीय जांच की जा रही है।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications