जैश आतंकी मसूद अजहर को खोज रहा पाकिस्तान, गिरफ्तार करने के लिए तालिबान को लिखा पत्र
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान सरकार से संपर्क किया है।
इस्लामाबाद/काबुल, 14 सितंबर : पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को पत्र लिखकर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के चीफ मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि, मसूद अजहर एक संयुक्त राष्ट्र का घोषित खूंखार आतंकी है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान सरकार से संपर्क किया है।
Recommended Video

भारत के दबाव में तालिबान को पाकिस्तान ने लिखा पत्र!
पाकिस्तान में मसूद अजहर जैसे कई खतरनाक आतंकी पलते हैं। बता दें कि, 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड के यात्रियों की रिहाई के बदले में मसूद अजहर और अन्य दो आतंकियों को भारत ने रिहा किया था। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने काठमांडू-दिल्ली फ्लाइट को अपहरण करने के बाद अफगानिस्तान के कंधार लेकर गए थे। कहा जा रहा है पाकिस्तान ने मसूद अजहर की अफगानिस्तान से गिरफ्तारी की मांग इसलिए कर रहा है क्योंकि उस पर भारत और अन्य पश्चिमी देशों का दबाव बढ़ता जा रहा है।

अफगानिस्तान में छिपा बैठा है मसूद अजहर!
पाकिस्तानी पक्ष ने तालिबान के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर अफगानिस्तान में अधिकारियों से अजहर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने को कहा है। जियो न्यूज चैनल को पाकिस्तान के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने के शर्त पर कहा कि, पत्र लिखा है कि, खूंखार आतंकी सरगना मसूद अजहर अफगानिस्तान में ही कहीं छिपा हुआ है। पत्र में कहा गया है कि अजहर के नंगरहार प्रांत या अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में "ज्यादातर छिपे होने की संभावना है"। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अगस्त 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता में आने से पहले या उसके बाद अजहर अफगानिस्तान चला गया था या नहीं।

रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं
वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है। साथ ही भारतीय अधिकारियों की ओर से इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

क्या मसूद अजहर को गिरफ्तार कर भारत को सौंप देगा तालिबान?
भारत समेत विश्व में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन उत्पात मचाने की प्लानिंग करता रहता है। इसको लेकर भारत ने विश्व समुदाय से आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ने के कई बार आह्वान कर चुका है। इस साल की शुरुआत में, पश्चिमी शक्तियों ने अजहर, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद और लश्कर के संचालक साजिद मीर सहित 30 प्रमुख आतंकवादी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में भारत के आह्वान का समर्थन किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पाकिस्तान को मजबूर होकर इस दिशा में कदम उठाना पड़ेगा। हालांकि,हम यह अभी नहीं कह सकते हैं कि, तालिबान सरकार मसूद अजहर को पकड़कर पाकिस्तान या भारत को सौंप देगी।

आतंकी मीर को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा था?
इसके बाद पाकिस्तान ने इस पर तर्क देते हुए कहा था कि, आतंकी साजिद मीर की गिरफ्तारी से पहले ही मौत हो गई थी। मीर को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का सद्सय होने, समूह के लिए धन जुटाने और आतंकी गतिविधियों को लिए धन मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
(Photo Credit : Twitter & PTI)












Click it and Unblock the Notifications