Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद

Balen Shah Nepal New PM: बालेन शाह की नई सरकार के शपथ लेते ही नेपाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सबसे चौंकाने वाली खबर सर्लाही-4 से सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह को लेकर आई है। जेएनयू (JNU) से पढ़े और अनुभवी राजनेता अमरेश सिंह ने बालेन सरकार में मंत्री पद का ऑफर ठुकरा दिया है।

राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने उन्हें उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। चर्चा है कि पीएम बालेन शाह द्वारा रक्षा जैसे अहम मंत्रालय अपने पास रखने के रणनीतिक फैसले के बाद अमरेश सिंह ने केवल सांसद के रूप में सेवा देने का फैसला किया है।

Balen Shah Nepal New PM

Balen Shah Cabinet Controversy: शपथ ग्रहण के साथ ही 'बगावत' की सुगबुगाहट

काठमांडू के राजनीतिक गलियारों में यह खबर आग की तरह फैली है कि नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही अंतर्विरोध शुरू हो गए हैं। अमरेश सिंह जैसे कद्दावर नेता का मंत्री बनने से इनकार करना बालेन सरकार के लिए एक शुरुआती झटका माना जा रहा है। हालांकि, सिंह ने आधिकारिक तौर पर इसे 'बगावत' नहीं बल्कि 'जनता की सेवा' का नाम दिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि मंत्रालयों के बंटवारे और शक्ति के केंद्रीकरण को लेकर वे खुश नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Nepal: बालेन बने नेपाल के नए 'शाह', सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई

Amresh singh rejects cabinet Post: जेएनयू वाले अमरेश सिंह का बड़ा कद

अमरेश कुमार सिंह कोई साधारण नेता नहीं हैं; वे बौद्धिक और जमीनी पकड़ रखने वाले राजनीतिज्ञ माने जाते हैं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पढ़ाई करने वाले अमरेश कुमार सिंह ने संसदीय चुनावों में नेपाली कांग्रेस के दिग्गज नेता गगन थापा को हराकर अपनी ताकत साबित की थी। वे लगातार तीन बार सर्लाही से चुनाव जीत चुके हैं। इतने लंबे अनुभव वाले नेता का कैबिनेट से बाहर रहना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

बालेन शाह की 'पावर गेम' रणनीति

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने इस बार सत्ता की चाबी अपने पास रखने का फैसला किया है। उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का पद संभाला, बल्कि 'रक्षा' जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भी अपने सीधे नियंत्रण में रखे हैं। माना जा रहा है कि यही वह मोड़ था जिसने अमरेश सिंह की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब विभाग ही प्रधानमंत्री के पास रह गए, तो सिंह को लगा कि बिना पावर वाले मंत्रालय में रहने से बेहतर स्वतंत्र रहकर काम करना है।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Cabinet: टीवी छोड़ 27 की उम्र में बनीं सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम?

Amresh singh rejects ministerial post: गगन थापा को हराने वाले 'जादुई' नेता

अमरेश सिंह की पहचान एक 'जायंट किलर' के रूप में रही है। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता गगन थापा को पटखनी देकर सबको हैरान कर दिया था। इससे पहले वे मधेशी जनाधिकार फोरम और नेपाली कांग्रेस जैसे बड़े दलों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा राज्य व्यवस्था और सुशासन समितियों से होकर गुजरी है, जिससे उन्हें प्रशासन की बारीकियों का अच्छा अंदाजा है। यही अनुभव शायद उन्हें एक कमजोर मंत्री पद स्वीकार करने से रोकता है।

क्या होगा बालेन सरकार पर असर?

भले ही अमरेश सिंह ने कहा है कि वे केवल सांसद बनकर देश की सेवा करेंगे, लेकिन उनके इस कदम ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया है। नई सरकार के लिए चुनौती यह है कि वह अपने सहयोगियों और प्रभावशाली निर्दलीय सांसदों को कैसे संतुष्ट रखे। काठमांडू की चर्चाओं के अनुसार, यह सिर्फ एक शुरुआत है। अगर बालेन शाह ने सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं किया, तो आने वाले समय में अन्य सहयोगियों की नाराजगी भी सामने आ सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+