Nepal: बालेन बने नेपाल के नए 'शाह', सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब किया अपने नाम, भारत से भी आई बधाई

Nepal को 35 साल के रैपर और इंजीनियर बालेन शाह के रूप में नया प्रधानमंत्री मिल गया है। राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें दोपहर 12:34 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शाह अब देश के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं और वे नेपाल के अब तक के सबसे कम उम्र के पीएम भी हैं।

म्यूजिक से राजनीति तक का सफर

राजनीति में आने से पहले बालेन शाह एक जाने-माने संगीतकार और रैपर रहे हैं। उनकी पहचान युवाओं के बीच काफी मजबूत रही है, और यही वजह है कि उनकी एंट्री को नेपाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Nepal Balen Shah PM Oath

शपथ से पहले रिलीज किया नया गाना

शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले शाह ने अपना नया गाना 'जय महाकाली' रिलीज किया। 26 मार्च 2026 को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (@ShahBalen) से ट्वीट करते हुए लिखा, "जय महाकाली अब उपलब्ध है:)" और इसके साथ गाने का लिंक भी शेयर किया। यह कदम उनके अलग और आधुनिक स्टाइल की राजनीति को दिखाता है।

PM Modi ने दी बधाई

बालेन शाह के पीएम बनते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया साइट एक्स पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपका इस पद पर पहुंचना नेपाल की जनता के आप पर भरोसे को दिखाती है। मैं आपके साथ मिलकर भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने के लिए काम करने की उम्मीद करता हूं, ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

14 मंत्रियों ने भी ली शपथ

प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ उनके नवगठित मंत्रिमंडल के 14 मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के सामने शपथ ली। यह नई सरकार नेपाल में एक नई शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

अहम मंत्रालय खुद संभालेंगे शाह

बालेन शाह ने खुद रक्षा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय अपने पास रखा है। वहीं, अर्थशास्त्री स्वर्णिम वागले को वित्त मंत्री बनाया गया है और शिक्षाविद् शिशिर खनाल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है।

नई सरकार से बड़ी उम्मीदें

नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही लोगों, खासकर युवाओं में काफी उम्मीदें हैं। बालेन शाह का यह सफर-रैपर से प्रधानमंत्री तक-देश में एक नई सोच और नए राजनीतिक दौर की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमे कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+