Moscow Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1 भारतीय समेत 3 की मौत, मॉस्को में मचा हड़कंप!

Moscow Drone Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हुए हैं। यह हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया, जिसे पिछले एक साल का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। मॉस्को में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

दूतावास के अधिकारी घायलों की मदद के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। रूसी सेना ने कई ड्रोन्स को मार गिराया है, लेकिन इस हमले ने हर तरफ चिंता बढ़ा दी है।

Moscow Drone Attack

Ukraine drone strike Moscow: भारतीय दूतावास की कार्रवाई

हमले की खबर मिलते ही मॉस्को में मौजूद भारतीय दूतावास तुरंत एक्टिव हो गया। दूतावास के अधिकारी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल भारतीयों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। भारतीय अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि वे कंपनी के मालिकों और रूसी प्रशासन के साथ मिलकर घायल कर्मचारियों को हर मुमकिन मदद और अच्छा इलाज दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Russia Sarmat Missile: एक इशारा और धरती खत्म! रूस ने तैयार किया दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल

तीन लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन के इस ड्रोन हमले में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इस हमले से मॉस्को के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है और आसपास के कम से कम तीन घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

रूस का दावा: 500 से ज्यादा ड्रोन गिराए

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि रूसी एयर डिफेंस ने रात के वक्त मॉस्को की तरफ आ रहे 81 ड्रोन्स को हवा में ही ढेर कर दिया। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 556 यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराया गया है। रूसी सेना का कहना है कि उनकी मुस्तैदी की वजह से एक बहुत बड़ा खतरा टल गया।

ये भी पढे़ं: Trump Greenland plan: अब ग्रीनलैंड पर कब्जे की तैयारी में अमेरिका! ट्रंप का गुप्त प्लान लीक, टेंशन में दुनिया

रिफाइनरी सुरक्षित, हमला सबसे बड़ा

मेयर ने इस हमले को पिछले एक साल में यूक्रेन की तरफ से किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला कहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस भारी हमले के बावजूद मॉस्को की मुख्य ऑयल रिफाइनरी (तेल कारखाने) को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वहां का काम सुरक्षित चल रहा है। रूस का कहना है कि उनका डिफेंस सिस्टम मजबूत है, लेकिन इस हमले ने युद्ध के बढ़ते असर को एक बार फिर सामने ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+