PM Modi Sweden Visit: समुद्री सुरक्षा से लेकर AI तक! भारत-EU और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक समझौता
PM Modi Sweden visit: स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात में भारत और यूरोप के रिश्तों को एक नई दिशा मिली है।
दोनों पक्षों ने व्यापार, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। इस ऐतिहासिक बैठक के जरिए भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत आर्थिक और तकनीकी ताकत का प्रदर्शन किया है।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने गर्व से बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। भारत के युवा और उनके स्टार्टअप केवल देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काम कर रहे हैं। ये स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिनटेक, स्पेस, ड्रोन, बायोटेक और मोबिलिटी जैसे एडवांस क्षेत्रों में नए और वैश्विक समाधान तैयार कर रहे हैं, जिससे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ रहा है।
'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' से मिली रफ्तार
पीएम मोदी ने यूरोपीय देशों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। पिछले 12 सालों में सरकार ने 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' (सुधार, प्रदर्शन और बदलाव) के मूल मंत्र पर काम किया है। भारत की युवा आबादी, बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग और तेजी से आधुनिक होता इंफ्रास्ट्रक्चर देश की तरक्की को एक नई और मजबूत रफ्तार दे रहे हैं।
भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बनी सहमति
इस बैठक की सबसे बड़ी कामयाबी भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (मुक्त व्यापार समझौते) पर आम सहमति बनना रही। नेताओं ने इसे जल्द से जल्द लागू करने की इच्छा जताई है। स्वीडन के पीएम ने इसे एक नई यात्रा की शुरुआत बताया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा, रक्षा और गतिशीलता (Mobility) को लेकर भी समझौते हुए हैं, जो आपसी सहयोग को बढ़ाएंगे।
5 साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए भारत और स्वीडन अगले पांच साल से पहले ही अपने आपसी व्यापार और निवेश को दोगुना कर लेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र ('विकसित भारत') बनाने के सपने में स्वीडन और पूरा यूरोपीय संघ हर कदम पर भारत का साथ निभाएगा।
ये भी पढे़ं: PM Modi Sweden: पीएम मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, 31वें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के साथ रचा इतिहास
समुद्री सुरक्षा और साइबर खतरों से मिलकर निपटेंगे
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में पहली भारत-EU सुरक्षा और रक्षा वार्ता हो चुकी है। अब दोनों पक्ष मिलकर समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे। इसके अलावा, साइबर खतरों से निपटने, महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की रक्षा करने और खुफिया जानकारी साझा करने पर भी दोनों पक्ष मिलकर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'हालात नहीं बदले तो करोड़ों लोग होंगे गरीब', PM Modi की चेतवानी का क्या है मतलब? अब किस आपदा की हो रही बात?
सेमीकंडक्टर, AI और स्पेस सेक्टर में नई साझेदारी
व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) के तहत भारत और यूरोप AI गवर्नेंस, सेमीकंडक्टर (चिप निर्माण) और मजबूत सप्लाई चेन पर काम कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच 'स्पेस डायलॉग' यानी अंतरिक्ष सहयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वीडन के पास यूरोप का एकमात्र स्पेस बेस है और भारत चांद पर तिरंगा लहरा चुका है। अंतरिक्ष में यह साझेदारी दोनों क्षेत्रों की सुरक्षा और समृद्धि को नया मुकाम देगी।












Click it and Unblock the Notifications