टी20 क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का धमाका, धांसू रिकॉर्ड से केएल राहुल-शुभमन के क्लब में की एंट्री
Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे और राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यशस्वी ने टी20 क्रिकेट में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं।
इस कीर्तिमान तक पहुंचते ही यशस्वी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में वह ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिके।

साल 2020 में अपने टी20 करियर की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने बेहद कम समय में क्रिकेट गलियारों में अपनी धाक जमाई है। मात्र 24 साल की उम्र में उन्होंने जिस निरंतरता और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है, उसी का नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर हैं।
यशस्वी जायसवाल ने की गिल की बराबरी
टी20 क्रिकेट में 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए जायसवाल ने 129 पारियां लीं। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। दिलचस्प बात यह है कि शुभमन गिल ने भी अपने टी20 करियर में 129वीं पारी के दौरान ही 4000 रन का आंकड़ा छुआ था।
भारत के लिए सबसे तेज 4000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड रुतुराज गायकवाड़ के नाम है। उन्होंने इस मुकाम तक आने के इए कुल 116 पारियों का सहारा लिया था। उनके अलावा केएल राहुल ने इस आंकड़े को 117 पारियों में प्राप्त किया था। तिलक वर्मा ने 125 पारियां खेली थी।
सूर्यवंशी ने हासिल किया अहम कीर्तिमान
उधर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सर्वधिक छक्के जड़ने का भारतीय कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी इस सीजन अब तक 12 मैचों में कुल 43 छक्के जमा चुके हैं। उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है और यह आंकड़ा और आगे जाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications