MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से मांगा कामकाज का हिसाब, सरकार-संगठन समन्वय पर हुई समीक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों की उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों और चुनावी वादों का आकलन करने के लिए लगभग 20 मंत्रियों के साथ एक-एक करके चर्चा की, साथ ही जमीनी प्रभाव और प्रभावी सरकारी-संगठन समन्वय पर भी ध्यान केंद्रित किया। शेष मंत्रियों के साथ अतिरिक्त बैठकें 18 मई को निर्धारित हैं, जिसमें निगम अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण भी शामिल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रियों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनसे विभागीय उपलब्धियों, विकास कार्यों और चुनावी वादों की प्रगति का ब्यौरा लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि उनके प्रभार वाले जिलों में सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी पहुंची हैं और जमीनी स्तर पर उनका क्या असर दिखाई दे रहा है।

Madhya Pradesh CM Leads Minister Review

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन पदाधिकारियों ने करीब 20 मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में मंत्रियों के विभागीय कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और संगठन के साथ समन्वय को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। शेष 10-11 मंत्रियों के साथ 18 मई को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि सरकार की योजनाओं का जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में कितना प्रभाव दिखाई दे रहा है। साथ ही चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों में प्रवास, संगठनात्मक बैठकों और समन्वय की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी देखा गया कि संगठन की बैठकों का संचालन नियमित रूप से हो रहा है या नहीं और सरकार-संगठन के बीच तालमेल कितना प्रभावी है। खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से यह भी पूछा कि सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्होंने क्या कार्य किए और उनके विभागों की प्रमुख उपलब्धियां क्या रहीं।

वर्चुअल बैठकों और सार्वजनिक परिवहन पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता और ईंधन बचत संबंधी अपील पर भी चर्चा हुई। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी और सरकार सार्वजनिक परिवहन, वर्चुअल बैठकों और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि कई बैठकों को अब वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

निगम-मंडल अध्यक्षों को भी मिलेगा प्रशिक्षण

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 18 मई को निगम-मंडल अध्यक्षों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें शासन-प्रशासन, सार्वजनिक जीवन में आचरण और जनता के साथ समन्वय को लेकर मार्गदर्शन देंगे। संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+