Kal Ka Match Kon Jeeta 17 May 2026: दिल्ली vs राजस्थान, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल के रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक अंदाज में 5 विकेट से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो 12 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से रन बटोरे और सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन ठोक दिए। अपनी आक्रामक पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। हालांकि माधव तिवारी ने उन्हें आउट कर दिल्ली को राहत दिलाई।

Kal Ka Match Kon Jeeta

इसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने पारी को संभालते हुए राजस्थान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जुरेल ने 40 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं रियान पराग ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में 51 रन जड़ दिए। उनकी पारी में 3 चौके और 5 लंबे छक्के देखने को मिले।

राजस्थान की टीम एक समय 200 से बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी कर मुकाबले का रुख बदल दिया। स्टार्क ने पहले सेट बल्लेबाज रियान पराग को आउट किया और फिर डोनोवन फरेरा को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा रवि सिंह को भी सिर्फ 4 रन पर चलता किया। निचले क्रम में शुभम दुबे 5 और दासुन शनाका 10 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दूसरी तरफ केएल राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 56 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए।

हालांकि बीच के ओवरों में दिल्ली की टीम थोड़ी दबाव में आ गई। साहिल पारख और ट्रिस्टन स्टब्स जल्दी आउट हो गए, जबकि डेविड मिलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली और शांत अंदाज में मैच को अंत तक ले गए। अक्षर ने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। आखिर में आशुतोष शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों में 18 रन ठोक दिए और दिल्ली को 4 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी।राजस्थान की ओर से बृजेश शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी। अब प्लेऑफ़ की दौड़ और भज मजेदार हो गई है, आरसीबी क्वालीफाई कर गई है लेकिन तीन स्थानों के लिए जंग जारी है।

रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में आरसीबी ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स को पराजित कर टॉप चार में स्थान हासिल कर लिया, इस सीजन आरसीबी ने प्लेऑफ़ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई किया है। विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+