अमेरिका में थम नहीं रही हैं शूटिंग की वारदातें, टेक्सास के बाद न्यूयॉर्क में भीषण गोलीबारी की खबर
मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने न्यूयॉर्क शहर में बार्कलेज सेंटर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की खबर दी है।
न्यूयॉर्क, मई 29: अमेरिका में टेक्सास स्कूल में भीषण गोलीबारी की वारदात के अभी कुछ ही दिन बीते हैं, कि न्यूयॉर्क शहर में बार्कलेज सेंटर क बाहर गोलीबारी की खबर आ रही है। मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने न्यूयॉर्क शहर में एक 'सक्रिय शूटर' की उपस्थिति के बारे में ट्वीट किया है, जिसके बाद अमेरिका में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है।

बार्कलेज सेंटर के बाहर फायरिंग
मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने न्यूयॉर्क शहर में बार्कलेज सेंटर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की खबर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'मैं अभी तुरंत बार्कलेज सेंटर में पहुंचा हूं और अचानक मैंने फायरिंग की आवाज और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी है'। उन्होंने लिखा कि, 'मुझे एक कमरे में ले जाया गया है और मुझे पता चल रहा है कि, एक शूटर है, जो फायरिंग कर रहा है। मैं इस वक्त काफी डरा हुआ हूं।' (Developing Story)












Click it and Unblock the Notifications