Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वेतन मांगने के आरोप में महीनों से कतर जेल में बंद भारतीय नागिरक, फीफा विश्व कप के दौरान नौकरी पर रखा था

फीफा विश्व कप के दौरान भारतीय नगारिक को सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी पर रखा था। वेतन मांगने के आरोप में उसे कतर जेल में बंद कर दिया है।

वेतन मांगने के आरोप में महीनों से कतर जेल में बंद भारतीय नागिरक

कतर में फीफा वर्ल्ड कप की समाप्ति के 5 महीने हो गए। इस फुटबॉल विश्व कप को सफल बनाने में कई प्रवासी मजदूरों की मेहनत लगी थी। सुरक्षा के लिहाज से कोई दिक्कत न हो इसके लिए कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था। सुरक्षाकर्मियों की इतनी मेहनत के बाद तीन गार्ड्स अभी भी कतर जेल में बंद हैं।

फीफा विश्व कप समाप्त हो गए फिर भी ये प्रवासी मजदूर जेल में बंद हैं। इन्हें कतर में फीफा विश्व कप के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पांच महीने बाद भी उसे कतर में रखा जा रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेतन न मिलने के विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान उन्हें हिरास्त में लिया गया था।

आउटलेट के मुताबिक, पाकिस्तान के शाकिर उल्लाह और जफर इकबाल और एक भारतीय नागरिक को कथित तौर पर छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उनपर 10 हजार रियाल (दो लाख बीस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। सबसे पहले एक मानवाधिकार ग्रुप इक्विडेम ने इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद द गार्जियन ने भी इसे पुष्टि की।

Recommended Video

    Lionel Messi को Dinner करना पड़ गया भारी, झलक पाने उमड़ी भारी भीड़, Police ने बचाया | वनइंडिया हिंदी

    फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भारतीय और पाकिस्तानी दोनों नागरिकों को काम पर रखा गया था। लेकिन उनके रोजगार कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से कुछ दिन पहले ही उसे बर्खास्त कर दिया था।

    वहीं, इस बीच मानवाधिकार ग्रुप उनकी तत्काल रिहाई की मांग कर रहा है। दावा किया कि यह उन लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है। फीफा मैच आयोजित करने वालों की घोर लापरवाही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन तीनों के अलावा 9 अन्य लोगों को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले ही जाने दिया गया। उनमें से चार को निर्वासित कर दिया गया और पांच को सेवा समाप्त कर दिया। लेकिन इसके बाद भी वे कतर में ही हैं।

    200 गार्डों का एक जत्था 23 जनवरी को एक बस में सवार होकर वेतन की मांग को लेकर सुरक्षा कंपनी के मुख्यालय की ओर पहुंच गया। कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को इसलिए बुला लिया कि ये लोग सड़क जाम कर रहे हैं। वहीं, सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि उनके लीडर के अलावा कोई भी बस से नीचे नहीं उतरा।

    यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लोगो का हुआ अनावरण, तीन देश करेंगे टूर्नामेंट का आयोजन

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+