फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लोगो का हुआ अनावरण, तीन देश करेंगे टूर्नामेंट का आयोजन
फीफा के लोगो में इस बार आयोजन का साल भी लिखा गया है। तीन देश मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले हैं।

FIFA World Cup 2026 Logo: साल 2026 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए फीफा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में क्कुछ डेवलपमेंट भी देखने को मिले हैं। फीफा ने इस वर्ल्ड कप के लिए लोगो का अनावरण कर दिया है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने लॉस एंजेलिस में लोगो अनावरण किया है।
इस बार यह वर्ल्ड कप कुछ खास भी होने वाला है क्योंकि तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी करने वाले हैं। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर इस वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे। वर्ल्ड स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा इवेंट माना जाने वाला वर्ल्ड कप 2026 के समर में आयोजित होगा।
फीफा अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप आयोजित होने वाले साल और ट्रॉफी को ट्रॉफी को प्रदर्शित किया गया है। इस तरह की डिजाइन फीफा वर्ल्ड कप के प्रतीक को सपोर्ट करती है। इसमें दर्शाए गए नम्बर और ट्रॉफी होस्ट देशों की खासियत का प्रदर्शन करती है। 2026 का फीफा वर्ल्ड कप जून-जुलाई 2026 में आयोजित होगा और 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला होगा।
नॉक आउट दौर से पहले चार टीमों के हिसाब से ग्रुप बनाकर लीग चरण खेला जाएगा। इसके बाद अगला चरण होगा। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि पिछला वर्ल्ड कप साल 2022 में कतर में आयोजित किया गया था। इसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारते हुए कप अपने नाम कर लिया था। फ्रांस को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications