IPL 2026 के बाद बदल जाएंगे 3 कप्तान! साल 2027 ऑक्शन से पहले होगा बड़ा खेल?

IPL 2026 disappointing Captain: आईपीएल 2026 का सीजन जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कई फ्रेंचाइजियों के भीतर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। खराब कप्तानी और फ्लॉप निजी प्रदर्शन के चलते तीन बड़े नाम ऋषभ पंत (LSG), अक्षर पटेल (DC) और अजिंक्य रहाणे (KKR) अब मैनेजमेंट की रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो आगामी मेगा ऑक्शन से पहले ये तीनों टीमें नए कप्तान की तलाश में हैं।

अक्षर की कप्तानी और फॉर्म दोनों फेल (IPL 2026 disappointing Captain)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा है। कप्तान अक्षर पटेल न तो बल्ले से कमाल दिखा पाए और न ही कप्तानी में कोई खास रणनीति। अक्षर ने 9 पारियों में महज 100 रन बनाए हैं। वहीं, 12 मैचों में उन्होंने केवल 36 ओवर गेंदबाजी की है। रिपोर्ट के मुताबिक मैदान पर अक्षर पूरी तरह कोच हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव के निर्णयों पर निर्भर दिखे। अगले साल दिल्ली का मैनेजमेंट JSW के पास जाने वाला है, ऐसे में न केवल अक्षर की कप्तानी बल्कि पूरे कोचिंग स्टाफ की छुट्टी होना लगभग तय है।

IPL 2026 1

लखनऊ सुपर जायंट्स: पंत की साख को लगा धक्का

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। करोड़ों की बोली के साथ टीम में आए ऋषभ पंत अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। पंत ने 11 मैचों में केवल 251 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 9 छक्के शामिल रहे। 138 का स्ट्राइक रेट टी-20 के आधुनिक मानकों के हिसाब से काफी कम माना जा रहा है। टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के फैसलों को लेकर भी उन पर सवाल उठ रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स कर सकती है बड़े बदलाव

KKR ने इस सीजन में अजिंक्य रहाणे को एक अनुभवी विकल्प के तौर पर कप्तान बनाया था, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने में नाकाम रही। रहाणे की धीमी बल्लेबाजी के चलते केकेआर ने कई मौकों पर पावरप्ले में ही मैच गंवाए। अब फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए किसी युवा और आक्रामक कप्तान पर निवेश करने का मन बना चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+