अब ओएनजीसी में हिस्सेदारी बेचेगी भारत सरकार

नई दिल्ली, 30 मार्च। ओएनजीसी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि इसके लिए ऑफर फॉर सेल यानी बिक्री पेशकश 30 मार्च को खोली जाएगी और 31 मार्च को बंद कर दी जाएगी. इस दौरान कंपनी के करीब 9.43 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे. ये कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी के 0.75 प्रतिशत के बराबर है.
अगर अधिक बोली आई तो करीब 9.43 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर भी बेचे जा सकते हैं. बोली शुरू करने के लिए हर शेयर का मूल्य 159 रुपए रखा गया है. ओएनजीसी ने बताया कि यह मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर के मौजूदा भाव से सात प्रतिशत कम है. मंगलवार को भाव 171.05 रुपए था.
(पढ़ें: श्रमिक संघों ने किया भारत बंद का आह्वान)
ओएनजीसी भारत सरकार की सबसे बड़ी कच्चा तेल और गैस की कंपनी है. यह एक महारत्न कंपनी है जिसका भारत में तेल और गैस के कुल उत्पादन में 71 प्रतिशत का योगदान है. केंद्र सरकार की इसमें 60.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
सरकारी संपत्ति बेचे जाने पर विवाद
अगर बिक्री पेशकश सफल रही तो भारत सरकार को कई मुश्किलों से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में मदद मिलेगी. सरकारी खजाने के लिए संसाधन जुटाने के लिए सरकार ने विनिवेश का कदम उठाया था.
(पढ़ें: आईपीओ के साथ भी, आईपीओ के बाद भी: साथ निभाएगा एलआईसी का शेयर?)
2020-21 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी उपक्रमों में हिस्सेदारी बेच कर और कुछ उपक्रमों का निजीकरण कर 2,100 अरब रुपए कमाने का लक्ष्य रखा था. इसके तहत सरकार ने मार्च में ही जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ लाने की भी तैयारी कर ली थी लेकिन बाजार में दिख रही मंदी की वजह से उसे टाल दिया गया.
लेकिन इसके टल जाने से सरकार इस वित्त वर्ष का विनिवेश का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी, जिसका असर वित्तीय घाटे पर पड़ेगा. सरकार को उम्मीद है कि ओएनजीसी की बिक्री पेशकश से इसकी कुछ हद तक भरपाई हो पाएगी.
(पढ़ें: सरकारी कंपनियों को बेचने से किसे फायदा होता हैः जर्मनी का अनुभव)
दूसरी तरफ सरकार के निजीकरण और विनिवेश कार्यक्रमों का विरोध भी हो रहा है. श्रम संगठनों का कहना है कि आर्थिक तनाव के इस दौर में सरकार अपने उपक्रमों को निजी क्षेत्र में बेच कर कर्मचारियों का आर्थिक जोखिम और बढ़ा रही है. कई और मुद्दों के साथ यह मुद्दा भी हाल ही में आयोजित किए गए दो दिवसीय भारत बंद के कारणों में शामिल था.
Source: DW
-
Iran Indian Evacuation: ईरान में मौत के साये से निकले भारतीय! दूतावास ने आधी रात को इस देश में पहुंचाया -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव












Click it and Unblock the Notifications