Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: देश में सोमवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान हुआ, वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई जबकि पहले से ही सात राज्यों की 26 सीटें निर्विरोध चुन ली गई थीं।
बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में भाजपा को दो सीटें मिलीं, यहां एक सीट बीजू जनता दल के खाते में गईं जबकि एक सीट भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के हिस्से में आई जबकि हरियाणा में एक सीट बीजेपी ने और एक कांग्रेस ने जीती।

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: निर्विरोध चुने लोगों की लिस्ट
- असम 3- जोगन मोहन, तेराश गोवाल्ला, प्रमोद बोरो।
- बिहार 5 -नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन, शिवेश कुमार; एक सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा और अमरेन्द्र धारी सिंह के बीच मुकाबला
- छत्तीसगढ़ 2- लक्ष्मी वर्मा, फूलो देवी नेताम
- तमिलनाडु में डीएमके, एआईएडीएमके और कांग्रेस के 6 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
- पश्चिम बंगाल 5- बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, कोयल मलिक, राहुल सिन्हा
- तेलंगाना 2 -अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी
- हिमाचल प्रदेश 1- अनुराग शर्मा
Rajya Sabha Elections 2026 Result News: ये लोग भी जीते
- शरद पवार
- विनोद तावड़े
- तिरुचि शिव
- रामदास अठावले
Bihar Rajya Sabha Elections 2026: बिहार में एनडीए की जीत
एनडीए ने बिहार में सभी पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जदयू से सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, राजद के प्रत्याशी एडी सिंह चुनाव हार गए हैं।
Odisha Rajya Sabha Polls: ओडिशा राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत
ओडिशा मैं भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, भाजपा के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय चुनाव जीत गए हैं, जबकि बीजू जनता दल के उम्मीदवार संत्रप्त मिश्रा ने भी जीत दर्ज की है।
Haryana Rajya Sabha Election 2026:: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक एक सीट जीती, बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध राज्यसभा सांसद चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications