Bihar Board Result: जल्द जारी होगा 12वीं का रिजल्ट! टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू, क्या है ये प्रकिया, क्यों जरूरी?
Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) एक बार फिर देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने की तैयारी में है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतजार है। मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद अब बोर्ड का पूरा ध्यान 'टॉपर्स वेरिफिकेशन' की प्रक्रिया पर है। यह प्रक्रिया रिजल्ट घोषित करने से ठीक पहले का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।
बोर्ड की इस अनूठी पहल का उद्देश्य रिजल्ट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बरकरार रखना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत संभावित टॉपर्स की कॉपियों की न केवल दोबारा बारीकी से जांच की जाती है, बल्कि छात्रों का साक्षात्कार भी लिया जाता है। यह सुनिश्चित करने के बाद ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट जारी करता है।

Bihar Board Topper Verification: पटना मुख्यालय में विशेषज्ञों की टीम करती है जांच
रिजल्ट की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संभावित टॉपर्स को पटना स्थित बिहार बोर्ड के मुख्य कार्यालय बुलाया जाता है। यहां अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय टीम मौजूद रहती है। वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों से उनके पाठ्यक्रम से जुड़े गहन सवाल पूछे जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह परखना होता है कि छात्र ने अपनी मेधा से अंक प्राप्त किए हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: UK Board 10th 12th Result 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
मौखिक परीक्षा और हैंडराइटिंग का मिलान
टॉपर्स वेरिफिकेशन केवल अंकों तक सीमित नहीं है। बोर्ड इसमें निम्नलिखित चरणों का पालन करता है:
- विषय ज्ञान की परीक्षा: विशेषज्ञों द्वारा मौखिक सवाल पूछे जाते हैं ताकि विषय पर छात्र की पकड़ जांची जा सके।
- लिखावट का मिलान: छात्र की उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) और वेरिफिकेशन के दौरान लिखवाए गए टेक्स्ट का मिलान किया जाता है।
- असली पहचान की पुष्टि: यह सुनिश्चित किया जाता है कि टॉपर वही छात्र है जिसने वास्तव में परीक्षा दी थी, ताकि किसी भी प्रकार की 'सब्स्टीट्यूशन' या फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे।
Bihar Board: 2016 के 'रूबी राय कांड' के बाद बदला नियम
बिहार बोर्ड ने यह सख्त प्रक्रिया वर्ष 2016 के बहुचर्चित 'टॉपर घोटाले' के बाद शुरू की थी। उस साल ह्यूमेनिटी टॉपर रूबी राय और साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ अपने विषयों से जुड़े बुनियादी सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए थे। इस घटना से बोर्ड की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद तत्कालीन व्यवस्था में सुधार करते हुए वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं के छात्र हो जाएं तैयार, इस डेट को आएगा रिजल्ट, कैसे करें डाउनलोड?












Click it and Unblock the Notifications