रिलीज के पहले ही मालामाल हुए 'धुरंधर 2' के मेकर्स, हिंदी के बाद तेलुगु में बुक हुए सबसे ज्यादा टिकट
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (जिसे धुरंधर 2 भी कहा जा रहा है) ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही जबरदस्त कमाई के संकेत दे दिए हैं। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 17-18 मार्च की रात तक इसके पेड प्रीव्यू के लिए करीब ₹47.91 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। यह आंकड़ा ब्लॉक की गई सीटों को जोड़कर तैयार किया गया है। अगर ब्लॉक सीटों को हटा दिया जाए, तो फिल्म की वास्तविक एडवांस बुकिंग लगभग ₹42.71 करोड़ के आसपास बैठती है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की एडवांस बुकिंग में करीब 10 लाख टिकट बुक हुए हैं।

अलग-अलग भाषाओं में कैसा रहा प्रदर्शन
फिल्म ने कई भाषाओं में रिलीज से पहले ही अपनी पकड़ दिखाई है, लेकिन हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा:
- हिंदी (2D + डॉल्बी सिने): लगभग ₹40.45 करोड़
- तेलुगु: करीब ₹1.28 करोड़
- तमिल: लगभग ₹80 लाख
- कन्नड़: करीब ₹9 लाख
- मलयालम: करीब ₹8.7 लाख
इन आंकड़ों से साफ है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म की पकड़ सबसे मजबूत है, जबकि दक्षिण के कुछ बाजारों में रिस्पॉन्स सीमित रहा। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म के पेड प्रीव्यू के लिए देशभर में करीब 9.9 लाख टिकट बिक चुके हैं। यह बिक्री लगभग 12,422 शोज़ के जरिए हुई, जो दर्शकों के उत्साह को दर्शाती है।
दुनियाभर में भी जबरदस्त डिमांड
केवल भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है।
- कुल ग्लोबल प्री-सेल्स: ₹155 करोड़ से ज्यादा
- ओवरसीज (पहले वीकेंड): ₹75 करोड़+
- भारत में पहले दिन (19 मार्च) के लिए: ₹29 करोड़+ की बुकिंग
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग के संकेत
एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े साफ बताते हैं कि धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग करने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है। अगर ये फिल्म ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती है, तो रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications