Swati Mishra: 'राम आएंगे' भजन गाने वाली सिंगर एक बार फिर चर्चाओं में, जानें कौन हैं स्वाति मिश्रा?
Swati Mishra: 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी', ये गीत गाने वाली स्वाति मिश्रा सुर्खियों में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। उससे पहले पीएम मोदी ने स्वाति के इस भजन को शेयर कर काफी तारीफ की है।
स्वाति का यह भजन राम के आगमन को लेकर ही गाया गया है और एक तरह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को राम मंदिर में उनका आगमन माना जाएगा। इसी वजह से लोग भी इस भजन को काफी पसंद करते हैं। साथ ही साथ अब तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसकी तारीफ कर दी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर स्वाति मिश्रा कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं और भी बहुत कुछ।

कौन हैं स्वाति मिश्रा?
स्वाति मिश्रा मूल रूप से बिहार के छपरा के माला गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार में अब तक कोई भी म्यूजिक के बैकग्राउंड से नहीं रहा है। वो अपने परिवार की पहली सिंगर हैं। इस वक्त स्वाति मुंबई में रहती हैं और अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।
यह भी देखें: आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, बेटी इरा की शादी में हुआ ये सब
स्वाति को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उनके माता-पिता ने इस बात को समझा और परिवार ने संगीत की कोई पृष्ठभूमि ना होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी बेटी को संगीत की तालीम दिलाई। स्वाति बचपन से ही संगीत सिख रही हैं। उनके माता-पिता ने उनकी संगीत की शिक्षा को काफी तवज्जो दी जिसका परिणाम है कि आज देशभर के लोग स्वाति को उनकी आवाज से पहचानते हैं।
यह भी देखें: Anupamaa से रुपाली गांगुली को हटाने का मेकर्स ने लिया फैसला? एक्ट्रेस के पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
स्वाति ने यूट्यूब पर एक चैनल स्वाति मिश्रा के नाम से है जबकि एक चैनल स्वाति मिश्रा भक्ति के नाम से है। स्वाति हर तरह के गाने गाती हैं साथ-ही-साथ भक्ति गीत भी बेहद अच्छा जाती हैं। स्वाति के मेन चैनल पर 590 हजार सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि उनके भक्ति चैनल पर 358 हजार सब्सक्राइबर्स और 55 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। स्वाति के मशहूर भजन "राम आएंगे" को अब तक 44 मिलियन व्यूज मिले हैं।
यह भी देखें: नेहा पेंडसे के फ्लैट से लाखों के गहने हुए चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार, जानें कैसे हुई घटना
प्रधानमंत्री मोदी ने गायिका स्वाति मिश्रा के भजन को अपने सोशल मीडिया हैंडर एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। ये भजन एक तरह से स्वाति की पहचान बन चुकी है। राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भी स्वाति को आमंत्रित किया गया है। उत्सव में स्वाति 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' भजन जाएंगी।
यह भी देखें: खुशखबरी....क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? प्रेग्नेंसी और बच्चा पैदा करने को लेकर खोला ये राज












Click it and Unblock the Notifications