खुशखबरी....क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? प्रेग्नेंसी और बच्चा पैदा करने को लेकर खोला ये राज
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस सम. अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। इसी बीच दीपिका का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीपिका पादुकोण की बेबी प्लानिंग
आपको बता दें कि पिछले दिनों फिल्म 'फाइटर' के 2 गानें रिलीज किए गए थे जिसमें दीपिका पादुकोण का हॉट एंड बोल्ड अवतार देखने को मिला था। लोगों को दीपिका पादुकोण का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी और बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें कही हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बच्चे पैदा करने को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी
दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में इटली में शादी कर ली थी। अब शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण ने फैमिली प्लानिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे।
दीपिका ने कहा- मैं आज भी जमीन से जुड़ी हूं
दीपिका पादुकोण ने वोग सिंगापुर को दिए इंटरव्यू में कहा- जब मैं उन लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ में बड़ी हुई हूं (मेरी चाची, चाचा, फैमिली फ्रेंड्स) वो हमेशा कहते हैं कि कैसे मैं थोड़ा भी नहीं बदली हूं। ये हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है। 37 साल की दीपिका ने इंडस्ट्री के बारे में कहा- यहां पर फेम और पैसों से प्रभावित होना आसान है, लेकिन मेरे घर में कोई भी मेरे साथ सिलेब्रिटी जैसा बिहेव नहीं करता है।
बच्चों में ये गुण चाहती हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने आगे कहा- मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन हूं। मैं नहीं चाहती कि ये रिश्ता बदले। मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है। दीपिका ने ये भी बताया कि वो और रणवीर अपने बच्चों की भी ऐसी ही परवरिश करना चाहते हैं कि वो जमीन से जुड़े रहें।
'परिवार शुरू करने का है इंतजार'
मां बनने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने कहा- बिल्कुल...रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे। इसकी प्लानिंग की जाएगी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 6 साल हो चुके हैं। साल 2018 को दोनों ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्की 2898 एडी' में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications