Anupamaa से रुपाली गांगुली को हटाने का मेकर्स ने लिया फैसला? एक्ट्रेस के पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

अनुपमा... ये नाम सुनते ही एक सीधी-सादी, भोली भाली सी महिला की छवि दिमाग के इर्द गिर्द घूमने लगती है। ये छवि है रुपाली गांगुली के किरदार 'अनुपमा' की। शो के इस दमदार किरदार ने न जाने कितने ही लोगों को अपना दीवाना बनाया है। मगर हाल ही में एक खबर इंटरनेट पर फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब शो में अनुपमा के किरदार में रुपाली नहीं दिखेंगी।

जी हां! ये खबरें फैलनी तब शुरू हुई, जब रुपाली गांगुली ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। रुपाली के इस पोस्ट से इंटरनेट में हड़कंप सा मच गया। किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि एक्ट्रेस ये सब लिखेंगी। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिये ऐसा क्या कह दिया, चलिये आपको बताते हैं।

Television show anupama

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा कि मैं इतनी शालीन हूं कि ये जान पाई कि मुझे रिप्लेस किया जा सकता है। लेकिन इतनी समझदार भी हूं कि मुझे जैसी दूसरी कोई नहीं है।

अब इस पोस्ट से ये बात साफ नहीं हो पाई है कि ये एक्ट्रेस ने शो के लिए लिखा था या फिर इसका कुछ और ही मतलब था। हालांकि, फैंस इसे अनुपमा शो से ही जोड़कर देख रहे हैं।

बताते चलें कि हर टीवी सीरियल की तरह फैंस के फेवरेट शो अनुपमा में भी कई तरह के बदलाव किए गए। शो के कई किरदारों को भी बदला गया। इस कड़ी में अब एक नाम अनुपमा का भी जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि हर कास्ट की तरह अनुपमा को भी बदला जा सकता है।

इस खबर पर बवाल तब मचा, जब रुपाली गांगुली ने पोस्ट शेयर किया। ऐसे में फैंस काफी मायूस हो रहे हैं कि अगर एक्ट्रेस का इशारा सीरियल की ओर है तो ये तो बेहद गलत है। शो की जान ही रुपाली हैं। ऐसे में अगर वे ही रिप्लेस हो जाएंगी तो शो में बचेगा ही क्या।

हालांकि, इस बात पर अभी तक ना तो रुपाली ने कुछ साफतौर से कहा है और ना ही मेकर्स का कोई बयान ही आया है। ऐसे में देखना ये होगा कि आखिर मेकर्स अनुपमा के किरदार को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+