आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, बेटी इरा की शादी में हुआ ये सब
Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के कोर्ट मैरिज कर ली है। गत 3 जनवरी 2024 को मुंबई में बहुत ही सिंपल तरीके से ये शादी संपन्न हुई है। इस शादी में सिर्फ कपल के परिवार वाले, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि इस शादी में अंबानी परिवार शामिल हुआ था।
आमिर खान की हो रही है चर्चा
इस शादी की खास बात ये थी कि ये दूसरे बॉलीवुड की बिग फैट वेडिंग से कोसो दूर थी। दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट से लेकर हर चीज बहुत ही सिंपल रखी गई थी। इरा की शादी में पापा आमिर खान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आमिर खान के लुक से लेकर अपनी एक्स वाइफ को सरेआम किस करने तक लोगों ने जमकर एक्टर की चर्चा की।

आमिर खान ने किरण राव को किया किस
अपनी लाडली बेटी इरा की शादी के लिए आमिर खान ने क्रीम कलर का धोती कुर्ता पहना था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग शॉल और लाइट पिंक कलर की पगड़ी पहनी थी। इस लुक में आमिर खान खूब जच रहे थे। आमिर खान ने अपनी बेटी और दामाद के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसी दौरान वह अपनी एक्स वाइफ किरण राव को किस करते भी नजर आए जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
इरा की शादी में पहुंचा था अंबानी परिवार
आमिर खान ने बेटी इरा खान की इस शादी समारोह में शिरकत करने वाले पैपराजी से हाथ भी मिलाया। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फोटोग्राफरों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। इस दौरान उनके साथ उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी दिखाई दे रहे थे। आमिर खान का ये बर्ताव लोगों को खूब पसंद आया है। इरा की शादी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे जिन्हें रिसीव करने खुद आमिर उनकी कार तक आए और गले लगाकर उनका वेलकम भी किया।
8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
आपको बता दें कि आगामी 8 जनवरी 2024 को आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नुपुर शिखरे राजस्थान के उदयपुर में रॉयल सोशल वेडिंग करेंगे। इस शादी में कई मेहमान शामिल होंगे। इसके बाद आगामी 13 जनवरी 2024 को आमिर खान अपनी बेटी इरा और दामाद नुपुर के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे जसिमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक के लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications