Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Honeypreet कौन है, जिसका पेरोल पर बाहर आए राम रहीम ने बदला नाम, कहलाएगी "रूहानी दीदी"

Honeypreet कौन है, जिसका पेरोल पर बाहर आए राम रहीम ने बदला नाम, कहलाएगी "रूहानी दीदी"

Who is Honeypreet? डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पिछले कुछ दिनों से जमकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों यौन शोषण का अरोपी राम रहीम पेरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वर्जुअल सत्‍संग किया जिसमें कथित तौर पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी जिसके बाद कांग्रेस ने जमकर भाजपा पर तंज भी कसा था। वहीं अब डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलने का ऐलान किया है। बुधवार को राम रहीम ने ऐलान किया कि अब हनीप्रीत रूह दीदी के नाम से जानी जाएंगी। आइए जानते हैं कौन हैं हनीप्रीत, क्‍यों बदला गया है उनका नाम और राह रहीम से क्‍या है उनका रिश्‍ता ?

राम रहीम को कैसे मिली हनीप्रीत

राम रहीम को कैसे मिली हनीप्रीत

हनीप्रीत का पहले का नाम प्रियंका तनेजा है। मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली प्रियंका तनेजा 1996 में पहली बार डेरे के कॉलेज में 11वीं कक्षा में वो पढ़ रही थी तब एक कार्यक्रम में राम रहीम आए और उनकी नजर प्रियंका तजेना जिसे लोग हनीप्रीत के नाम से जानते हैं उस पर पड़ी थी तब वो उसके डांस गाने से बेहद प्रभावित हुआ था।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim ने बदला Honeypreet का नाम, जानें क्या रखा नया नाम | वनइंडिया हिंदी *News
    हनीप्रीत को राह रहीम ने बाहर नहीं जाने दिया

    हनीप्रीत को राह रहीम ने बाहर नहीं जाने दिया

    16 साल की उम्र की जब वो थी तब ही राम रहीम ने उसे अपने बस में कर लिया था और उसका नया नाम हनीप्रीत रख दिया। कुछ ही समय में उनकी उनकी इतनी करीबी बढ़ गई और हनीप्रीत को राम रहीम ने बाहर नहीं जाने दिया और उसकी पढ़ाई तक डेरे में करवाई और कई बड़े बिजनेस उसके नाम पर किए।

    राम रहीम ने शादी भी करवाई लेकिन....

    राम रहीम ने शादी भी करवाई लेकिन....

    यहां तक कि हनीप्रीत की शादी 1999 में उसने विश्‍वास गुप्‍ता नाम के शख्‍स से करवाई लेकिन ससुराज वालों पर दहेज का आरोप लगाकर वो राम रहीम के डेरे में वापस आ गई बताया जाता है कि राम रहीम ने विश्‍वास गुप्‍ता को हनीप्रीत के साथ संबंध बनाने नहीं द‍िया।

    राम रहीम और हनीप्रीत के बीच क्‍या है रिश्‍ता

    राम रहीम और हनीप्रीत के बीच क्‍या है रिश्‍ता

    डेरा सच्‍चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम के बलात्‍कार केस में जेल जाने के बाद से सबसे ज्यादा सुर्खियों में हनीप्रीत ही रहीं। हनीप्रीत इन्सां एक अभिनेत्री एवं बाबा गुरमीत राम रहीम अपनी तथाकथित दत्‍तक पुत्री बताता हैं। 2017 में बाबा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में जेल होने के बाद से हनीप्रीत का नाम जमकर सुर्खियों में था। हरियाणा पुलिस की टीम उसे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तलाशा था। हालांकि उसने सरेंडर कर‍ दिया था और 2019 में जेल से बाहर आ गई। जिसके बाद से वो ही राम रहीम की सत्‍ता संभाल रही है।

    राम रहीम ने जानें क्‍यों अब रुहानी दीदी नाम रखा

    राम रहीम ने जानें क्‍यों अब रुहानी दीदी नाम रखा

    जहां तक हनीप्रीत का अब एक फिर नाम बदलने का सवाल है राम रहीम ने स्‍वयं बुधवार को नए नाम का ऐलान करते हुए कहा हमारी बेटी का नाम हनीप्रीत है। चूंकि हर कोई उन्हें 'दीदी' कहता है, इसलिए यह भ्रम पैदा करता है। इसलिए हमने अब उसका नाम 'रुहानी दीदी' रखा है और इसका उच्चारण आसान करने के लिए 'रूह दी' कर दिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+