क्या है NCR, दिल्ली और नई दिल्ली में अंतर? जानिए इससे जुड़े सभी फैक्ट्स
राजधानी दिल्ली का अपना ही खूबसूरत इतिहास रहा है। देश की राजधानी दिल्ली जो एक केंद्र शासित प्रदेश है। यहां 11 जिले हैं, जिसमें से एक जिला है नई दिल्ली।
दिल्ली उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में अपनी सीमा हरियाणा राज्य से साझा करती है जबकि इसकी पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश से सटी हुई है। दिल्ली के कुछ इलाकों को पुरानी दिल्ली कहा जाता है। इन इलाकों का इतिहास में जिक्र है। नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, साउथ, साउथ वेस्ट, साउथ ईस्ट, न्यू दिल्ली, सेंट्रल, शाहदरा और ईस्ट दिल्ली।

नई दिल्ली का लुटियंस जोन इन्हीं के नाम से चर्चित है। देश की नई राजधानी का उद्घाटन 13 फरवरी 1931 को वायसराय एंड गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया लॉर्ड इरविन ने किया था। नई दिल्ली की कुछ महत्वपूर्ण इमारतों में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, भारत की संसद, लोधी गार्डन, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, जंतर मंतर शामिल है।
यह भी देखें: बेटी के प्यार को कबूल ना करने वाले जिन्ना ने खुद अपने से 24 साल छोटी लड़की से की थी लव मैरिज, जानें पूरी कहानी
पुरानी दिल्ली में मुगल काल के किले, भवन, मकबरे और ऐतिहासिक स्थल हैं। मशहूर बाजार जैसे चांदनी चौक, खारी बावली का मसाला बाजार, चावड़ी बाजार, दरीबा कलान, चोर बाजार इत्यादि भी पुरानी दिल्ली में स्थित हैं। जामा मस्जिद भी पुरानी दिल्ली के इलाके में आता है। यहीं पर लाल किला, दिल्ली गेट, अजमेरी गेट, जैन मंदिर इत्यादि भी हैं।
यह भी देखें: VIDEO: राम मंदिर में लगेगा 600 किलो का घंटा, क्यों है ये घंटा इतना नायाब? जानें इसकी खासियत
दिल्ली का इतिहास ईसा पूर्व छठवी शताब्दी का बताया जाता है। यहां पर अलग-अलग सात शासकों का शासन रहा, जिसमें खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैय्यद वंश, लोधी और अंत में मुगलों ने राज किया। इस दौरान दिल्ली सात बार उजड़ी और इसे सात बार बसाया गया।
यह भी देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी नहीं ये है भारत का सबसे लंबा रूट, जानिए भारत के 5 सबसे लंबे रूट की ट्रेन के बारे में












Click it and Unblock the Notifications