कश्मीर से कन्याकुमारी नहीं ये है भारत का सबसे लंबा रूट, जानिए भारत के 5 सबसे लंबे रूट की ट्रेन के बारे में
भारत में ट्रेनों का जाल बिछा है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। अगर बात करें भारत के सबसे लंबे रेल रूट की बात करें तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में कश्मीर से कन्याकुमारी का नाम आता होगा। लेकिन ये रूट भारत का सबसे लंबा रेल रूट नहीं है।
भारत का सबसे लंबा ट्रेन रूट डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी का है। इस सबसे लम्बे रूट पर चलने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस है। भारतीय रेल के मुताबिक ये ट्रेन भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में नंबर एक पर है। डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच ये ट्रैन 4247 किलोमीटर का सफर 82.50 घंटे में तय करती है। इस दौरान यह ट्रेन 57 स्टेशनों पर रुकती है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस है। ये भारत की दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। ये ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर कन्याकुमारी तक जाती है। 12 राज्यों से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन 3782 किमी का सफर 71 घंटे 40 मिनट में तय करती है। इस दौरान यह ट्रेन 75 रेलवे स्टेशन पर रुकती है। इसके अलावा भारत में किसी भी दूसरी ट्रेन के इतने स्टॉपेज नहीं हैं।
भारत में तीसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कटरा-मैंगलोर नवयुग एक्सप्रेस है। ये ट्रेन कटरा से चलकर मैंगलोर तक जाती है। ये ट्रेन 3674 किमी का सफर 72 घंटे 50 मिनट में तय करती है। इस दौरान यह ट्रेन 12 राज्यों से होती हुई 67 स्टेशन पर ठहरती है।
यह भी देखें: यहां है मसालों का सबसे बड़ा बाजार, जानें लाल किला के रंग के पीछे की कहानी से लेकर दिल्ली की कुछ खास बातें
न्यू तिनसुकिया-बेंगलूरु सिटी एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबे रूट की ट्रेनों में चौथे नंबर पर आती है। ये ट्रेन असम के न्यू तिनसुकिया से चलकर बेंगलुरु तक जाती है। 65 घंटे 55 मिनट के सफर में यह ट्रेन 3615 किमी की दूरी तय करती है। सफर के दौरान यह ट्रेन 39 स्टेशनों पर रुकती है।
गुवाहाटी-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस जो असम के गुवाहाटी से केरल के त्रिवेंद्रम तक जाती है भारत की सबसे लंबी रूट की ट्रेनों में पांचवे स्थान पर है। 3552 किमी का सफर ये ट्रेन 64 घंटे 15 मिनट में तय करती है। इस दौरान यह ट्रेन 50 स्टेशनों पर ठहरती है।
यह भी देखें: समर्पित कांग्रेस नेता होते हुए RSS के कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए थे प्रणब मुखर्जी? जानिए क्या है पूरी बात












Click it and Unblock the Notifications