बेटी के प्यार को कबूल ना करने वाले जिन्ना ने खुद अपने से 24 साल छोटी लड़की से की थी लव मैरिज, जानें पूरी कहानी
भारत-पाकिस्तान बंटवारे के लिए जिम्मेदार माने जाने जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में कहा जाता है कि सत्ता पाने के लिए जिन्ना ने देश के दो टुकड़े करवाए। आजादी के वक्त मुस्लिम आबादी का बड़ा हिस्सा जिन्ना को अपना नेता मानती थी।
जिन्ना के बारे में यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि जिन्ना की दूसरी पत्नी एक गैर-मुस्लिम थीं। आज हम आपको बताते हैं कैसे अपनी बेटी के प्रेम के खिलाफ जाने वाले जिन्ना ने खुद एक 24 साल छोटी लड़की के प्रेम में पड़कर शादी की थी।

कहा जाता है कि जिन्ना की बेटी दीना एक लड़के से प्यार करती थी। जिन्ना को अपनी बेटी की लव स्टोरी बिल्कुल कबूल नहीं थी। दीना ने भारतीय पारसी से शादी कर ली थी जो जिन्ना को बिलकुल मंजूर नहीं था।
राजनीति में उतरने के बाद जिन्ना अपने परिवार को काफी कम समय दे पाते थे। वो अक्सर देश से बाहर रहते थे। जिस वक्त उनकी बेटी दीना पैदा हुई उस वक्त जिन्ना अमेरिका में थे। उस वक्त जिन्ना मुस्लिम छवी वाले उभरते नेता थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी पारसी पत्नी रति से दूरी बना ली थी। दीना, जिन्ना और रति की बेटी थी। दीना जब 10 साल की थीं उस वक्त उनकी मां रति की मौत हो गई।
यह भी देखें: VIDEO: राम मंदिर में लगेगा 600 किलो का घंटा, क्यों है ये घंटा इतना नायाब? जानें इसकी खासियत
1936 में दीना की मुलाकात पारसी बिजनेसमैन नेविली वाडिया से हुई। नेविली उस वक्त के मशहूर टेक्सटाइल इंडस्ट्रियलिस्ट थे। दीना और नेविली को एक दूसरे से प्यार हो गया। जिन्ना इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। वो नेविली से नफरत करते थे। जिन्ना नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी पारसी से शादी करे। इसे उनकी मुसलमान नेता वाली छवि धूमिल हो सकती थी।
जिन्ना का पहला निकाह 16 साल की उम्र में एमिबाई से हुआ। उस वक्त एमिबाई की उम्र 14 साल थी। शादी के तुरंत बाद जिन्ना पढ़ाई करने लंदन चले गए। इसी बीच उनकी पत्नी की लंबी बीमारी से मृत्यु हो गई। जब जिन्ना पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे तब उनके दोस्त दिनशॉ पेतित ने उन्हें दार्जिलिंग आने का न्योता दिया। यहां जिन्ना की मुलाकात रतनबाई से हुई। रतनबाई दिनशॉ की बेटी थीं, जिन्हें घर में रति कहकर बुलाया जाता था। यह उस वक्त रति की उम्र 16 साल थी।
यह भी देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी नहीं ये है भारत का सबसे लंबा रूट, जानिए भारत के 5 सबसे लंबे रूट की ट्रेन के बारे में
धीरे-धीरे जिन्ना और रति का प्रेम परवान चढ़ने लगा। एक दिन जिन्ना ने रूटी के पिता दिनशॉ से कहा कि वो रूटी से शादी करना चाहते हैं। लेकिन दिनशॉ यह बात सुनकर आग-बबूला हो गए। उन्होंने जिन्ना को घर से निकल जाने के लिए कहा। दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने के साथ-साथ दिनशॉ और जिन्ना का धर्म भी अलग था।
रति 18 साल की हुईं, तो उन्होंने ने अपने पिता का घर छोड़ दिया। 19 अप्रैल, 1918 को जिन्ना और रति का निकाह हो गया। इसी दौरान रूटी ने इस्लाम कुबूल कर लिया।
यह भी देखें: यहां है मसालों का सबसे बड़ा बाजार, जानें लाल किला के रंग के पीछे की कहानी से लेकर दिल्ली की कुछ खास बातें












Click it and Unblock the Notifications