VIDEO: राम मंदिर में लगेगा 600 किलो का घंटा, क्यों है ये घंटा इतना नायाब? जानें इसकी खासियत
राम मंदिर 22 जनवरी, 2024 को सभी के लिए खुलने वाला है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच मंदिर में लगने वाले घंटे का वीडियो सामने आया है।
न्यूज एजेंसी ANI ने राम मंदिर में लगाए जाने वाले घंटे का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। घंटे के ऊपर 'जय श्री राम' लिखा हुआ है। इसका वजन 600 किलोग्राम बताया जा रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर में लगाने के लिए बना यह सबसे बड़ा घंटा अस्टधातु से निर्मित है। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में 400 कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके इस विशाल घंटे को बनाया है। अब इस घंटे को जल्द ही मंदिर के अंदर लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के जलेसर में बनाया गया ये घंटा बेहद नायाब और खास है।
इस घंटे को जलेसर के एक परिवार ने राम मंदिर में अर्पित करने के लिए बनवाया है। जिस फैक्ट्री में इस घंटे का निर्माण हुआ है वहां के मालिक बताते हैं कि ये घंटा इसलिए भी खास है क्योंकि एक पीस में बना अब तक मंदिरों में लगने वाला ये सबसे बड़ा घंटा है।
यह भी देखें: प्राण-प्रतिष्ठा के वक्त गर्भगृह में PM मोदी के साथ कौन-कौन होगा? पीएम ऐसे करेंगे रामलला के प्रथम दर्शन
Recommended Video
उन्होंने बताया, "ज्यादातर जो बड़े-बड़े घंटे होते हैं उनको दो टुकड़ों में ढाल कर फिर जोड़ कर बनाया जाता है। लेकिन इस घंटे में कोई जोड़ नहीं है ये एक ही पीस में ढाला गया है।" उनका कहना है कि जलेसर की मिट्टी बेहद खास है इसलिए यहां घंटों का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा, "घंटों के अंदर से जो ॐ की आवाज बजाने पर आती है वो जलेसर की मिट्टी की वजह से ही आती है।"
इस घंटे की परिधि (circumference) बाहर से 15 फीट और अंदर से 5 फीट है। इसकी ऊंचाई 8 फीट है और इसे बनाने में करीब 25 लाख रुपए लगे हैं। उत्तर प्रदेश का जलेसर घाटियों और घंटों के निर्माण के लिए देशभर में मशहूर है। यहां बने घंटों को देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों में लगाया जाता है।
यह भी देखें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों के बीच एक्शन में सीएम योगी, अधिकारी के साथ की अहम बैठक












Click it and Unblock the Notifications