West Bengal Draft Voter List: बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट ऑनलाइन जारी, कहां गए लाखों वोटर के नाम? मची हलचल
West Bengal Draft Voter List: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer CEO) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में से हटाए गए मतदाताओं की सूची मंगलवार, 18 दिसंबर को सार्वजनिक कर दी।
इस प्रक्रिया में राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची से कुल 58,20,898 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो एक अहम और व्यापक संशोधन को दर्शाता है।

किन कारणों से हटाए गए नाम?
पश्चिम बंगाल के CEO कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मतदाता सूची से नाम हटाने के पीछे कई कारण रहे। इनमें मतदाताओं की मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरण, पता न मिलना, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य तकनीकी वजहें शामिल हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत और सूची को अधिक सटीक व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई है।
हटाए गए नामों का पूरा ब्योरा
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के आंकड़े इस प्रकार हैं-
- मृत घोषित (Dead): 24,16,852 मतदाता
- स्थायी रूप से स्थानांतरित (Relocated): 19,88,076 मतदाता
- लापता/पता न मिलने वाले (Missing): 12,20,038 मतदाता
- डुप्लीकेट नाम (Duplicate): 1,38,328 मतदाता
- अन्य कारण (Others): 57,604 मतदाता
इन सभी को मिलाकर कुल संख्या 58,20,898 तक पहुंचती है।
आपत्ति और दावा करने का अंतिम मौका
निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हट गए हैं और वे इससे असंतुष्ट हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से अपना दावा पेश कर सकते हैं। इसके साथ घोषणा पत्र (Declaration Form) और आवश्यक सहायक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट रोल 2026 के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई है। इस अवधि के बाद सभी दावों और आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
गणना चरण पूरा
बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में SIR का एन्यूमरेशन (गणना) चरण पिछले सप्ताह गुरुवार रात को पूरा हो गया था। इसके बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार की गई, जिसे अब सार्वजनिक कर दिया गया है।
ड्राफ्ट सूची से इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल में SIR-2026 के तहत जारी यह ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आगामी चुनावों से पहले एक निर्णायक कदम मानी जा रही है, जिसमें मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही अंतिम सूची पूरी और सटीक बन पाएगी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications