IGI Airport Emergency Landing: इंडिगो एयरलाइंस के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
IGI Airport Emergency Landing: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे उन्हें इस संबंध में कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आवश्यक तैयारियां की गईं।
अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह विमान विशाखापत्तनम से से दिल्ली आ रही थी। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

IGI Airport Emergency Landing: तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग कराई गई
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया था। इसके बाद पायलट ने तुरंत इमर्जेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई और सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे।
Indigo Emergency Landing: रनवे पर फायर सर्विस की गाड़ियां तैनात
दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) को सुबह 10:53 बजे इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रनवे पर तैनात कर दी गईं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम भी अलर्ट पर थी। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और किसी भी तरह के नुकसान या हताहत की खबर नहीं है।
DGCA कराएगा मामले की डिटेल जांच
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे ऑपरेशन को बेहद सावधानी और तेजी के साथ अंजाम दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल विमान की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि खराबी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications