Marriage Law Debate: नशेड़ी-बेवड़े रहेंगे अब कुंवारे, शादी से पहले लड़कों का डोप टेस्ट होगा अनिवार्य!
Marriage Law Debate: शादी से पहले दूल्हों के लिए डोप टेस्ट और मेडिकल जांच अनिवार्य करने की मांग लोकसभा में उठी है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद मलविंदर सिंह कंग (Malvinder Singh Kang) ने केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की अपील की है। उन्होंने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कदम समाज में बढ़ते तलाक और घरेलू हिंसा के मामलों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
कंग ने सदन में कहा कि मौजूदा समय में शादी के दौरान लड़कियों की पूरी जांच-पड़ताल की जाती है। उनकी शिक्षा, पारिवारिक पृष्ठभूमि और चरित्र तक पर सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन जब बात लड़कों की आती है, तो अक्सर इस तरह की जांच नहीं की जाती। उन्होंने इसे समाज का दोहरा रवैया बताते हुए कहा कि इसे अब खत्म किया जाना चाहिए।

Marriage Law Debate: नशे की लत को बताया खतरनाक
आप सांसद ने कहा कि शादी के बाद कई मामलों में नशे की लत, गंभीर बीमारियां या आपराधिक प्रवृत्तियां सामने आती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। कई बार रिश्ते टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे मामलों से बचने के लिए जरूरी है कि शादी से पहले ही दूल्हे की स्वास्थ्य स्थिति और नशे से जुड़ी जानकारी सामने हो। सांसद कंग ने अपने प्रस्ताव में यह भी कहा कि सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए, जिसमें विवाह प्रमाण पत्र जारी करने से पहले दूल्हे के लिए डोप टेस्ट और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जाए।
Malvidner Singh Kang ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
आप सांसद मलविंदर सिंग कंग ने लोकसभा में इस प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि इसे महिलाओं की सुरक्षा और शादी की पवित्रता बनाए रखने के लिए अनिवार्य करना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी कंग ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश में कई महिलाएं चुपचाप घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव झेल रही हैं। उनका मानना है कि अगर समय रहते इस तरह की जांच अनिवार्य कर दी जाए, तो कई परिवार टूटने से बच सकते हैं। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पंजाब में ड्रग्स और नशे की लत एक गंभीर समस्या जरूर है।












Click it and Unblock the Notifications