दाऊद भाई कभी रिटायर नहीं होंगे, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता: छोटा शकील

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आतंक का सिंडीकेट चलाने वाला अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम आज अपना 60वां जन्‍मदिन मना रहा है। इस बीच दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड और डी कंपनी का सीईओ छोटा शकील ने भारत में चल रही उन सभी खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि जन्‍मदिन के मौके पर दाऊद रिटायरमेंट लेगा और अपने उत्‍तराधिकारी का ऐलान करेगा। मेल टुडे से फोन पर बातचीत में शकील ने कहा कि ''दाऊद भाई कभी रिटायर नहीं होंगे, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वे ही हमारे बॉस हैं और हमेशा रहेंगे''। एनकाउंटर में मारे गये या जेल में बंद गुर्गों की फैमली को पेंशन देता है दाऊद इब्राहिम

शकील ने साफ तौर पर कहा कि इंडियन मीडिया में जो बातें चल रही हैं वो फिल्‍मी कहानी जैसी हैं। जन्‍मदिन पर जश्‍न के बारे में शकील ने बताया कि कोई बड़ा जश्‍न नहीं होगा बस परिवार वाले मिलकर केक काटेंगे। रिटासरमेंट पर बात करते हुए छोटा शकील ने कहा कि 'हर कोई 60 साल का होता है इसका मतलब यह नहीं कि भाई बैकसीट पर चले जाएंगे।

भाई की बराबरी कोई नहीं कर सकता।' दाऊद के स्‍वास्‍थय के बारे में छोटा शकील ने कहा कि 'भाई एकदम भले चंगे हैं, मीडिया में यह झूठ फैलाया जा रहा है कि वो बीमार हैं और कमजोर हो गए हैं'। शकील ने कहा कि दाऊद बिजनेस पर ध्‍यान देता है। 99 फीसदी वक्‍त सिर्फ बिजनेस में जाता है और 1 फीसदी वक्‍त हम उन लोगों को सबक सिखाने में खर्च करते हैं जो रास्‍ते में रुकावट बनते हैं।

Chhota Shakeel

तिहाड़ में ही मारेंगे छोटा राजन को

छोटा शकील ने धमकी दी है कि वह छोटा राजन को तिहाड़ जेल में ही मार डालेगा। उसने कहा कि छोटा राजन को लगता है कि तिहाड़ में उसकी जिंदगी सेफ है लेकिन वह तिहाड़ में ही मरेगा। मेल टूडे से बातचीत में शकील ने कहा कि हमने विदेश में कई बार मारने की कोशिश की, हम नाकामयाब रहे, लेकिन हम उसे एक-दो दिन में मार देंगे। पढ़ें पूरी कहानी: कैसे हम प्याला दाऊद-राजन बन गये एक दूसरे के खून के प्यासे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+